आईपीएल 2026 में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी का इंतजार, फैंस के लिए बड़ी आई खबर

आईपीएल 2026 में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उम्मीद थी कि माही मैदान पर नजर आएंगे, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11 में उनका नाम नहीं था।

इसके बाद उनकी फिटनेस को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। मैच के दौरान चेन्नई के बैटिंग कोच माइकल हसी ने बताया कि धोनी जल्द खेल सकते हैं, लेकिन अभी 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि धोनी नेट्स में अभ्यास कर रहे हैं और वापसी की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन विकेटों के बीच दौड़ने में उन्हें परेशानी हो रही है।

44 वर्षीय धोनी इस समय काफ मसल इंजरी से जूझ रहे हैं, जो उन्हें सीजन शुरू होने से पहले अभ्यास के दौरान लगी थी। इसी वजह से वह अब तक इस सीजन में मैदान पर नहीं उतर पाए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी वापसी अगले दो मुकाबलों में हो सकती है। वह 26 अप्रैल को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ या फिर 2 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान पर वापसी कर सकते हैं। धोनी अब तक 278 आईपीएल मैचों में 5439 रन बना चुके हैं और उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार खिताब जीता है।

See also  30 घण्टे के अंदर एक और छात्रा की मलेरिया से मौत, कलेक्टर और सीएमएचओ देखने पहुंचे अस्पताल