रायपुर
छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए है। बता दें कि इस साल 10वीं-12वीं के टोटल 5.66 स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम दिया था। इनमें से 12वीं के 2,45,785 स्टूडेंट्स शामिल हैं। छात्र अपना रिजल्ट मंडल की वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर सीधे देख सकते हैं। 9 वेबसाइट पर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों का ट्रेंड बताता है कि छत्तीसगढ़ में हायर सेकेंडरी का रिजल्ट लगातार बेहतर हो रहा है। बीते चार सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो सफलता का ग्राफ 80 फीसदी या उससे ऊपर ही बना हुआ है, जो शिक्षा के स्तर में मजबूती का संकेत है।
इस शैक्षणिक सुधार के बीच सबसे खास बात यह है कि बेटियों ने अपनी बादशाहत कायम रखी है। परिणामों के विश्लेषण से साफ है कि हर साल लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में काफी बेहतर रहा है, जिससे यह साबित होता है कि प्रदेश की छात्राएं पढ़ाई के मोर्चे पर लड़कों को लगातार पीछे छोड़ रही हैं।
छात्र अपना रिजल्ट छत्तीसगढ़ बोर्ड (Chhattisgarh Board Result 2026) की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in (इस लिंक को क्लिक कर सीधे वेबसाइट पर जा सकते हैं) पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर CGBSE 10वीं रिजल्ट 2026 या CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक होने की स्थिति में धैर्य बनाए रखें और कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें।