Skip to content
  • Friday, September 18, 2026
johar36garh.com

johar36garh.com

johar36garh news | www.johar36garh.com | Pamgarh News

Banner Add
  • होम
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • सरकारी योजनाएं
  • अजब गजब
  • जीवनशैली
  • रोजगार
  • भारतीय संविधान
  • भारतीय दंड सहिता
  • Home
  • व्यापार
  • BHEL के शेयरों में तूफानी तेजी, मुनाफा 156% बढ़ा—निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा
व्यापार

BHEL के शेयरों में तूफानी तेजी, मुनाफा 156% बढ़ा—निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा

May 4, 2026
Admin

नई दिल्ली

महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के शेयरों में सोमवार को तेजी का तूफान आया है। भेल के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 13 पर्सेंट के उछाल के साथ 398.95 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर अपने ऑल टाइम हाई पर जा पहुंचे हैं। चौथी तिमाही में महारत्न कंपनी भेल का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़ा है। भेल ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है। महारत्न कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 205.20 रुपये है।

156% बढ़ा है महारत्न कंपनी का मुनाफा
महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 156 पर्सेंट बढ़ा है। चौथी तिमाही में भेल का मुनाफा 1290.50 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 504.45 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। मार्च 2026 तिमाही में ऑपरेशंस से मिलने वाला महारत्न कंपनी भेल का रेवेन्यू 12,310 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 37 पर्सेंट बढ़ा है। एक साल पहले की समान अवधि में भेल का ऑपरेशंस से मिलने वाला रेवेन्यू 8,993 करोड़ रुपये था। भेल का इबिट्डा 1,754 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 832 करोड़ रुपये था। महारत्न कंपनी के मार्जिन में भी सुधार देने को मिला है और यह 14.2 पर्सेंट रहा है, एक साल पहले की समान अवधि में यह 9.2 पर्सेंट था।

See also  सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के बीच जेम्स एंड ज्वेलरी उद्योग की वित्त मंत्री से क्या उम्मीदें

भेल ने किया डिविडेंड का ऐलान
चौथी तिमाही के नतीजों के साथ महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने वित्त वर्ष 2026 के लिए हर शेयर पर 1.40 रुपये का फाइनल डिविडेंड रिकमंड किया है। अगर एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में फाइनल डिविडेंड को मंजूरी मिलती है तो मीटिंग की तारीख से 30 दिन के भीतर डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा। चौथी तिमाही में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के टोटल एक्सपेंसेज 28.3 पर्सेंट बढ़कर 10,842.69 करोड़ रुपये रहे हैं, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 8,448.14 करोड़ रुपये थे।

2 बार बोनस शेयर भी बांट चुकी है कंपनी
महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर का भी तोहफा दे चुकी है। भेल ने मई 2007 में अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। महारत्न कंपनी ने सितंबर 2017 में भी 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर बांटा। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया।

See also  मोबाईल के डाटा का करें सही उपयोग, मिलेंगे हर महीने कई हजार रुपए, छात्रों के लिए बेहतर प्लेटफार्म

565% से ज्यादा उछल गए हैं भेल के शेयर
महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के शेयर पिछले 5 साल में 565 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। भेल के शेयर 7 मई 2021 को 57.80 रुपये पर थे। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के शेयर 4 मई 2026 को 398.95 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 4 साल में भेल के शेयरों में 650 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। पिछले 3 साल में भेल के शेयरों में 375 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है।

Tags: BHEL share price, featured

Post navigation

बिना बैंक से कर्ज लिए 42,000 करोड़ रुपये की गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना पूरी: सीएम योगी
गोशालाओं को आत्मनिर्भर उत्पादन केंद्र बनाने के निर्देश

लेटेस्ट खबर

छत्तीसगढ़

सेक्स वर्कर निकली एचआईवी संक्रमित, क्षेत्र में मचा हड़कंप, खोजे जा रहे महिला के संपर्क में आए लोग

September 18, 2026
Basant Khare
अजब गजब

शादी की जिद पर अड़े सास और दमांद, युवक बोला- गलत तो है, पर क्या करें, 5 बच्चों की मां है महिला

September 18, 2026
Basant Khare
छत्तीसगढ़

पामगढ़ में चाकू एवं बेसबॉल स्टिक से 2 युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भर्ती, 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

September 18, 2026
Basant Khare
छत्तीसगढ़

CG : महिला ने दिया 5 किलो के बच्चे को जन्म, नॉर्मल डिलीवरी में हुआ बच्ची का जन्म, मां और बच्ची दोनों स्वस्थ

September 18, 2026
Basant Khare

संपादक

सम्पर्क करें

Basant Khare
Editor in chief

office – Jagni Celebration Link Road Janjgir

E-mail: johar36garh@gmail.com
Mob: 9669355416

 ‘johar36garh.com’  2019 में  शुरू की थी | इससे पहले नई दुनियाँ, दैनिक जागरण, क्षेत्रीय स्तर पर दैनिक मितान अखबार, CCN, Grand News में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 22 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 10 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़ा हुआ हूँ | मैंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय पत्रकारिता की पढ़ाई की है |

खोजे

खबर ढूंढे

September 2026
SMTWTFS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Aug    
Copyright © 2026 johar36garh.com
Advertisement
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • मनोरंजन
  • अजब गजब
  • कृषि-पशुपालन
  • सरकारी योजनाएं
  • Home
  • MAIN HOME
  • Elementor #270618
  • भारतीय दंड सहिता