CG : घर में रखा गैस सिलेंडर में हुआ जोरदार धमाका, 1 मासूम समेत 4 लोगों की मौत, पूरे इलाके में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी वार्ड नंबर-4 में मंगलवार को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। एक मकान में अचानक आग लगने के बाद घर में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जिला अग्निशमन विभाग, पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई। SDRF कमांडेंट नागेंद्र सिंह और कुम्हारी थाना पुलिस द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। मृतकों में एक साल की मासूम बच्ची भी शामिल है, जिससे पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

 

मृतकों के नाम:

  • अनिल वैष्णव (45 वर्ष)
  • चांदनी वैष्णव (18 वर्ष)
  • लक्ष्मी वैष्णव (20 वर्ष)
  • गोपिका वैष्णव (1 वर्ष)

प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने के बाद सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिससे घर पूरी तरह चपेट में आ गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

See also  मुख्यमंत्री साय को बस्तर दशहरा कार्यक्रम में शामिल होने का मिला न्यौता