Skip to content
  • Friday, October 2, 2026
johar36garh.com

johar36garh.com

johar36garh news | www.johar36garh.com | Pamgarh News

Banner Add
  • होम
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • सरकारी योजनाएं
  • अजब गजब
  • जीवनशैली
  • रोजगार
  • भारतीय संविधान
  • भारतीय दंड सहिता
  • Home
  • जीवनशैली
  • गूगल का बड़ा बदलाव, अब फ्री स्टोरेज 15GB से घटकर हो सकता है 5GB
जीवनशैली

गूगल का बड़ा बदलाव, अब फ्री स्टोरेज 15GB से घटकर हो सकता है 5GB

May 15, 2026
Admin

गूगल ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसको चुपचाप तरीके से लागू भी कर रहा है. गूगल अकाउंट स्टोरेज पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है. अब यूजर्स को पहले की तरह 15 जीबी स्टोरेज नहीं बल्कि 5 जीबी स्टोरेज मिलेगी. 15 जीबी स्टोरेज के लिए यूजर्स को अपने फोन नंबर को वेरिफाइड करना होगा.

इसकी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में मिली है, जहां एक यूजर्स का हवाला दिया है. रिपोर्ट्स में बताया है कि एक यूजर्स को नया गूगल अकाउंट सेटअप करते समय एक नोटिफिकेशन रिसीव हुआ. नोटिफिकेशन में बताया गया है कि उनको सिर्फ 5GB स्टोरेज ही मिलेगी.

नोटिफिकेशन में लिखा, आपके अकाउंट में 5 जीबी स्टोरेज शामिल है. अब गूगल फोटोज, ड्राइव और जीमेल में अपना फोन नंबर जोड़कर और स्टोरेज पाएं.

गूगल का पहले क्या था नियम?
कई साल से ऐसा होता आया है कि एक नया गूगल अकाउंट बनाते ही यूजर्स को जीमेल, ड्राइव, और फोटोज के लिए 15 जीबी मुफ्त क्लाउड स्टोरेज की सर्विस मिल जाती थी. ऐपल और अन्य कंपनियों की तुलना में गूगल की डेटा लिमिट काफी ज्यादा है.

See also  घर पर मॉनिटर कैसे साफ करें: इन सरल चरणों का पालन करें

गूगल के फैसले पर अभी भी कंफ्यूजन
गूगल के जीमेल पर अकाउंट बनाते समय पहले से ही मोबाइल नबर को वेरिफाई करने का प्रोसेस आता है. OTP एंटर करके नंबर वेरिफाई हो जाता है. हालांकि कई बार दूसरी कोई पुरानी आईडी डालकर भी काम चल जाता है. ऐसे में अभी कंफ्यूजन है कि क्या बिना मोबाइल नंबर से भी गूगल अकाउंट बना पाएंगे या नहीं.

2 सिम के साथ कर सकेंगे बायपास  
एंड्रॉयड अथॉरिटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जिन लोगों के पास एक से ज्यादा एक्टिव सिम कार्ड हैं. ऐसे में वे लोग अलग-अलग नंबर से लॉगइन करके ज्यादा स्टोरेज लिमिट हासिल कर सकेंगे और इस नियम को बाईपास कर सकेंगे.

एंड्रॉयड स्मार्टफोन की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है. आज के समय में गूगल पर अकाउंट अधिकतर लोगों का है. जो भी कोई स्मार्टफोन चला रहा है, उसमें से अधिकतर लोग गूगल की सर्विस यूज करते हैं. फिर चाहे वह जीमेल, गूगल फोटोज, गूगल डॉक्यूमेंट्स आदि हों.

See also  फेसबुक प्रोफाइल से अनचाहे लोगों को कैसे रखें दूर, जानिए
Tags: Google Account, top-news, अब फ्री स्टोरेज 15GB से घटकर हो सकता है 5GB, गूगल का बड़ा बदलाव

Post navigation

अनानास के छिलकों से बनाएं हेल्दी ड्रिंक ‘टेपाचे’, गर्मियों में मिलेगा गजब का फायदा
स्वप्न शास्त्र के 5 शुभ संकेत,ये सपने बदल सकते हैं आपकी किस्मत और धन योग

लेटेस्ट खबर

छत्तीसगढ़

मल्हार में स्कूल की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली से नाराज़ विद्यार्थी पहुंचे कलेक्ट्रेट, बच्चों ने लगाया भेदभाव का आरोप

October 1, 2026
Basant Khare
अजब गजब

उम्रदराज से जबर्दस्ती शादी तय करने पर भड़की लड़की, भाई ने बहन को डंडे से मारकर किया अधमरा, थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

October 1, 2026
Basant Khare
अजब गजब

पति ने सुहागरात से ही बना ली पत्नी से दूरी, अभी तक नहीं बने संबंध, पत्नी ने थाने में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई

October 1, 2026
Basant Khare
छत्तीसगढ़

CG : डिवाइडर से टकराकर ट्रैक्टर से जा भिड़ी शव ले जा रही एम्बुलेंस, सामने बैठे नर्स की मौके पर ही दर्दनाक मौत

October 1, 2026
Basant Khare

संपादक

सम्पर्क करें

Basant Khare
Editor in chief

office – Jagni Celebration Link Road Janjgir

E-mail: johar36garh@gmail.com
Mob: 9669355416

 ‘johar36garh.com’  2019 में  शुरू की थी | इससे पहले नई दुनियाँ, दैनिक जागरण, क्षेत्रीय स्तर पर दैनिक मितान अखबार, CCN, Grand News में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 22 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 10 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़ा हुआ हूँ | मैंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय पत्रकारिता की पढ़ाई की है |

खोजे

खबर ढूंढे

October 2026
SMTWTFS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Sep    
Copyright © 2026 johar36garh.com
Advertisement
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • मनोरंजन
  • अजब गजब
  • कृषि-पशुपालन
  • सरकारी योजनाएं
  • Home
  • MAIN HOME
  • Elementor #270618
  • भारतीय दंड सहिता