भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद काफी समय से चल रहा है। इस दौरान शमी उनको हर महीने 4-5 लाख रुपए देते हैं। दोनों का केस कोर्ट में है और देखने वाली बात होगी कि वो अलग कब होते हैं।
मोहम्मद शमी की पत्नी अक्सर सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज पोस्ट करती हैं और उनके हर वीडियो में लोगों को लगता है कि वो शमी को ही टारगेट कर रही हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
लोगों का मानना है कि हसीन जहां ने क्रिकेटर की तुलना कुत्ते और सुअर से की है। लेकिन हसीन जहां ने खुलकर किसी का नाम नहीं लिया है। इस दौरान उनके हाथ में कप है और वो वीडियो बनाती हुईं दिखाई दे रही हैं। इसके पहले भी कई बार वो इस तरह से सामने आ चुकी हैं।
वो तो सुअर निकला…
हसीना जहां कई बार फनी वीडियोज भी बनाती हैं और अपनी बेटी के साथ अलग अलग जगहों पर जाकर शूट करती हैं। इस वीडियो में हसीन जहां को कहते सुना जा रहा है कि, ”कुत्तों की तरह पीछे पड़ा था। मैने सोचा वफादार होगा लेकिन वो तो सुअर निकला वो गू खाने वाला।” हसीन जहां का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों के ढेरों कमेंट्स भी आ रहे हैं जिसपर हसीन जहां से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। शमी के फैंस को लग रहा है कि लो क्रिकेटर को टारगेट सुना रही हैं और इसी कारण बुरी तरह से वो भड़के रहे हैं।
लोगों ने सुनाई खरी खोटी
इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया कि, ”एक तो ये रीलबाज़ी नहीं होने दे रही फैसला भैया भाभी का।” एक ने लिखा, ”कैसी लैंग्वेज बोल रही है ये।” एक ने लिखा, ”इसीलिए शमी ने भाई ने छोड़ा है इसे।” एक ने लिखा, ”उसके ही पैसे से जूस पी रही है।” एक ने लिखा, ”ये नहीं सुधरेगी।” एक का कहना है, ”आपके मुंह से ऐसी बातें अच्छी नहीं लगती।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..
View this post on Instagram