पामगढ़ में पैसा डबल करने का लालच देकर 18 लाख रूपये की ठगी, झांसा देने वाला शातिर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर जिला के पामगढ़ में पैसा डबल करने का लालच देकर 18 लाख रूपये की ठगी करने वाला शातिर ठगी का आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है| आरोपी  जमीन-शेयर मार्केट निवेश का झांसा देकर लोगों को अपने झांसा में लेता था| शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की गई है| पामगढ़ पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है|

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार “पैसा डबल ” करने का सपना दिखाकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी द्वारा प्रार्थी को जमीन खरीदी -बिक्री में पार्टनरशिप एवं शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर झांसा ठगी किया था।

लोगो को सूचित किया जाता है कि, लालच देकर पैसा डबल करने या फर्जी निवेश योजनाओं से सावधान रहें। किसी भी निवेश से पहले पूरी जांच -पड़ताल अवश्य करें।

See also  Big Breaking : पामगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी समेत आज मिले 20 संक्रमित

घटना का विवरण आरोपी विरेन्द्र कुमार दिवाकर (38 वर्ष) निवासी कटौद थाना नवागढ़, हाल मुकाम पामगढ़, इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालित करता है। आरोपी ने प्रार्थी कार्तिकेश्वर रात्रे निवासी ग्राम चेउडीह तहसील पामगढ़ की आर्थिक परेशानी का फायदा उठाते हुए उसे निवेश करने पर रकम डबल होने का भरोसा दिलाया। प्रार्थी ने आरोपी की बातों में आकर माह फरवरी 2025 से अप्रैल 2025 के बीच ऑनलाइन एवं नगद मिलाकर कुल 18 लाख रुपये आरोपी को दे दिए। रकम जुटाने के लिए प्रार्थी ने खेत गिरवी रखा और परिचितों से भी पैसा व्यस्था कर उनको दिए।

आरोपी विरेन्द्र कुमार दिवाकर द्वारा लगातार जमीन दिखाने एवं शेयर मार्केट में पैसा फंसा होने का बहाना बनाता रहा, लेकिन न तो निवेश का लाभ मिला और न ही रकम वापस हुई। जिसकी सूचना पर दिनांक 20.05.26 को आरोपी के विरुद्ध थाना पामगढ़ प्रभारी सावन कुमार सारथी द्वारा थाना पामगढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

See also  मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

मामले की गंभीरता को देखते थाना प्रभारी पामगढ़ द्वारा एसडीओपी अकलतरा श्री प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को पामगढ़ से गिरफ्तार किया जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, आरक्षक बेदराम पटेल, विनोद मनहर एवं थाना पामगढ़ स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।