सोना-चांदी फिर चमके! चांदी 2.45 लाख के पार, गोल्ड की कीमतों में भी जोरदार उछाल

 नई दिल्ली

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज फिर 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 40 हजार रुपये के पार पहुंच गई है. जबकि चांदी की कीमत भी बढ़ोतरी के साथ 2 लाख 45 हजार रुपये किलो के पार है। 

ibjarates.com पर 09 जून 2026 की सुबह जारी किए गए रेट के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 51 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक है, जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1 लाख 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है। 

इस साल सोने-चांदी की कीमत में तेजी रही है। सोना 2026 में अब तक 19 हजार रुपए और चांदी 15 हजार रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

See also  शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 313 अंकों की छलांग के साथ 82,600 के पार

वहीं, चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.45 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें।

Gold-Silver Prices Today: सोना-चांदी की कीमत

 शुद्धतासोमवार, 08 जून सुबह का रेटसोमवार, 8 जून शाम का रेटमंगलवार, 9 जून सुबह का रेटकितने रुपये महंगा 
सोना (प्रति 10 ग्राम)999    150768151489152584 1095 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम)995     150164150882151973 1091 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम)916     138103138764139767 1003 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम)750     113076113617114438 821 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम)585     881998862189262 641 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम)999     241160244300245607  1307 रुपये महंगी
See also  मिडिल क्लास को बड़ी राहत, कल से जानें क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा

चांदी का रेट क्या है?

999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत आज (मंगलवार) सुबह बढ़कर 245607 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है. जो बीते कारोबारी दिन शाम के समय 244300 रुपये प्रति किलो थी. ऐसे में चांदी के भाव में 1300 से अधिक का उछाल दर्ज किया गया है. 

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट जारी होते हैं. यह रेट्स सर्वमान्य हैं. हालांकि, इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.