CG : दो कार और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर, 2 की मौत 4 लोग घायल, दरवाजा तोड़कर घायलों को निकाला बाहर, जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। वार्ड नंबर-2 स्थित सतनाम चौक पर रात करीब 3:35 बजे दो कारों और एक ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में फंसे लोगों को दरवाजा तोड़कर बाहर निकालना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार नवागांव से लौट रहा एक परिवार कार CG 04 SC 8643 में सवार था। कार में तीन महिलाएं और चालक समेत चार लोग थे। इसी दौरान बेमेतरा की ओर से आ रही कार CG 25 H 238 ने उसे टक्कर मार दी।

पामगढ़ में जमीन विवाद को लेकर दंपती पर जानलेवा हमला, रिश्तेदार ने लाठी और धारदार हथियार से किया ताबड़तोड़ वार, दोनों गंभीर

परिवार की कार में आगे बैठी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वह बेरला क्षेत्र के ग्राम सोढ़ की रहने वाली थी। दूसरी कार में सवार दो युवकों में से वाइस उर्फ लक्की देशलहरे की मौके पर मौत हो गई। वह बेमेतरा का रहने वाला था। दूसरी कार के चालक की पहचान की जानकारी जुटाई जा रही है।

See also  रायपुर : ‘सरकारी स्कूलों से दसवीं, बारहवीं पास करने वाली छात्राओं को आगे पढ़ाई के लिए मिलेंगे 30 हजार रूपए‘

CG : डिवाइडर से टकराकर ट्रैक्टर से जा भिड़ी शव ले जा रही एम्बुलेंस, सामने बैठे नर्स की मौके पर ही दर्दनाक मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार कार ने पहले टाटा कार नंबर CG 04 MZ 3474 और परिवार की रेनॉल्ट कार नंबर CG 04 SC 8643 को टक्कर मारी। इसके बाद ट्रैक्टर को टक्कर मारते हुए कार मकान की दीवार से जा भिड़ी। हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

CG : स्कूल से लौट रही छात्रा को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत, ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

हादसे के समय वहां से गुजर रहे एंबुलेंस चालक सूरज मानिकपुरी ने बताया कि वह कवर्धा से मरीज लेकर आ रहे थे। इसी दौरान रात करीब 3:35 बजे सतनाम चौक पर दोनों कारों के बीच जोरदार टक्कर हुई। बेमेतरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार दूसरी कार को टक्कर मारते हुए मकान में जा घुसी। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए दरवाजे तोड़ने पड़े। इसके बाद घायलों को एसआरएस अस्पताल पहुंचाया गया।

See also  शिवरीनारायण : छत्तीसगढ़ का काशी है खरौद, इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है : कथा व्यास पंडित युवराज पांडे

CG : चालक ने अचानक मोड़ा ट्रैक्टर टकरा गई सामने आ रही बाइक, हुआ दर्दनाक हादसा, मौके पर हुई युवक की मौत, सामने आया विडियो

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार का चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। कार चालक के नशे में होने की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसकी जानकारी जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

CG : ट्रैक्टर ट्राली के पीछे घुसी कार, चालक और एक महिला की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर