CG : बिजली कर्मचारी ने हाईटेंशन टॉवर में लगाई फांसी, क्षेत्र में फैली सनसनी, जाँच में जुटी पुलिस

बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के एक कर्मचारी द्वारा हाईटेंशन बिजली लाइन के टॉवर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान देवेन्द्र साहू (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बिजली विभाग में नियमित कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि उसने कोरबा-दल्लीराजहरा मुख्य बिजली लाइन के टॉवर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

 

घटना गुरुर थाना क्षेत्र के बोहारडीही गांव की है। स्थानीय लोगों ने बिजली टॉवर पर शव लटका देखा, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

 

बालोद पुलिस में एएसआई कुलेश्वर यादव ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है. पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस घरेलू विवाद सहित अन्य सभी संभावित पहलुओं पर बारीक जांच कर रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पूरी तरह से खुलासा हो सकेगा.फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है.

See also  साय सरकार का ऐतिहासिक कदम: जमीन लेन-देन में अब नहीं लगेगी ऋण पुस्तिका