CG : मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, मची अफरातफरी, नाबालिग सहित 19 मजदूर घायल, महिलाएं भी शामिल

सूरजपुर जिला में हादसों के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं. प्रशासनिक कार्रवाईयां भी बेसर हैं. सूरजपुर जिले में मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई है. हादसे में कई नाबालिग सहित 19 मजदूर घायल हैं, इनमें महिलाएं भी शामिल हैं. एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है.

 

जानकारी के मुताबिक, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के नेवरा इलाके की है. करीब 30 मजदूरों को लेकर पिकअप आ रही थी. चालक के नियंत्रण खोने से वाहन पलट गया. मजदूरों के बीच कई नाबालिग भी मौजूद थे. सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई है.

 

सूचना के बाद घायलों को सूरजपुर के जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की निगरानी का इलाज जारी है. वहीं एक मजदूर की हालत गंभीर है, जिसे बेहतर उपचार के लिए भेजा गया है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

See also  छत्तीसगढ़-रायपुर में घर के दीवान में रखे 63 लाख रुपये चोरी, करीबी पर आशंका