CG : ट्रैक्टर और बाइक आमने-सामने जोरदार टक्कर, ट्रैक्टर चालक ने लगाई छलांग, आ गया अपनी ही ट्रैक्टर ने नीचे, हुई दर्दनाक मौत, बाइक चालक गंभीर

ट्रैक्टर और बाइक आमने-सामने जोरदार टक्कर : कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आलोर–सरगीपाल मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक महंगूराम कोर्राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार ग्रामीण बैंक कर्मचारी धर्मेंद्र नाग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की तथा पुलिस को घटना की सूचना दी।

 

इसे भी पढ़े :- इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक पर्सनल लोन, सिर्फ 1 घंटे के अंदर 5 लाख तक का लोन, जाने कैसे

ट्रैक्टर और बाइक आमने-सामने जोरदार टक्कर : प्राप्त जानकारी के अनुसार, महंगूराम कोर्राम अपने ट्रैक्टर से खेत की ओर जा रहे थे। दूसरी ओर बड़ेडोंगर निवासी धर्मेंद्र नाग, जो फरसगांव ग्रामीण बैंक में कर्मचारी हैं, रोज की तरह ड्यूटी के लिए बाइक से फरसगांव आ रहे थे। आलोर–सरगीपाल मार्ग पर दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर और बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गए।

See also  सॉफ्टवेयर इंजीनियर की चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद फरार हैं पांचों आरोपी

ट्रैक्टर और बाइक आमने-सामने जोरदार टक्कर

ट्रैक्टर और बाइक आमने-सामने जोरदार टक्कर : खुद को बचाने ट्रैक्टर से कूदा चालक, चक्के में दबा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक महंगूराम कोर्राम ने खुद को बचाने के लिए ट्रैक्टर से छलांग लगा दी, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण वह ट्रैक्टर के पिछले पहिए की चपेट में आ गए। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक सवार धर्मेंद्र नाग के सीने, कंधे और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें बड़ेडोंगर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनका इलाज जारी है।

ट्रैक्टर और बाइक आमने-सामने जोरदार टक्कर : घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि दुर्घटना तेज रफ्तार, लापरवाही या अन्य किसी कारण से हुई। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

See also  महतारी वंदन योजना की पांचवी किश्त, जाने कब आ रही खाते में

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2Gखबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए

 

ट्रैक्टर और बाइक आमने-सामने जोरदार टक्कर : मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आलोर–सरगीपाल मार्ग पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चेतावनी संकेतक, स्पीड कंट्रोल उपाय और नियमित निगरानी की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

 

India Post Payment Bank Loan, सिर्फ 1 घंटे के अंदर 5 लाख तक का लोन, जाने कैसे