युवक परिचित महिला और उसके बच्चे को छोड़ने बाइक से गया घर, गाँववालों ने दोनों को पकड़कर करा दी शादी, मचा बवाल

गाँववालों ने दोनों को पकड़कर करा दी शादी : बिहार के बेगूसराय और पटना से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा में है. यहां 22 साल के एक युवक का दावा है कि वो एक महिला को उसके घर छोड़ने गया था. लेकिन युवक ने आरोप लगाया है कि कुछ ही घंटों बाद ही बंधक बनाकर मंदिर में उसकी जबरन शादी करवा दी गई. वहीं, महिला का कहना है कि दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से प्रेम संबंध था और शादी दोनों की सहमति से हुई. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी जांच में जुट गई है.

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2G

खबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए

 

गाँववालों ने दोनों को पकड़कर करा दी शादी : महिला को घर छोड़ने गया, रात में रुकना पड़ा

खगड़िया जिले के चौथम गांव निवासी नीतीश कुमार के अनुसार, 9 जुलाई को वह बेगूसराय के जीडी कॉलेज में अपना रिजल्ट देखने और बीए फोर्थ सेमेस्टर में दाखिले के लिए गया था. इसी दौरान हथिदह निवासी प्राइवेट नर्स सीता ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया. मुलाकात के बाद शाम हो गई तो सीता ने घर छोड़ने की बात कही.

See also  दुल्हन ने मेहमानों के सामने दूल्हे को लाकर ऐसा किया की वह चला गया सदमे में, देखें विडियो

गाँववालों ने दोनों को पकड़कर करा दी शादी : नीतीश उसे बाइक से हथिदह स्थित उसके घर छोड़ने पहुंचा. वहां नाश्ता करने के बाद रात काफी हो गई. युवक का कहना है कि सीता की मां ने देर रात सफर करने से मना करते हुए उसे सुबह जाने की सलाह दी, जिसके कारण वह वहीं रुक गया.

आधी रात मंदिर ले जाकर शादी कराने का आरोप

गाँववालों ने दोनों को पकड़कर करा दी शादी : नीतीश का आरोप है कि देर रात 8 से 10 युवक वहां पहुंचे और उसे जबरन एक मंदिर ले गए. उसके मुताबिक, मंदिर में सीता दुल्हन के जोड़े में पहले से मौजूद थी. उसने वहां से निकलने की कोशिश की, लेकिन जान से मारने की धमकी दी गई. डर के कारण उसने महिला की मांग में सिंदूर भर दिया. अगले दिन उसे कोर्ट मैरिज के लिए भी ले जाया गया, लेकिन वहां उसने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया और शादी को स्वीकार नहीं किया.

युवक परिचित महिला और उसके बच्चे को छोड़ने बाइक से गया घर, गाँववालों ने दोनों को पकड़कर करा दी शादी, मचा बवाल

छोटी बहन से शादी करना चाहता था युवक

गाँववालों ने दोनों को पकड़कर करा दी शादी : युवक का कहना है कि उसका इरादा सीता की छोटी बहन से शादी करने का था. उसका आरोप है कि उसे धोखे में रखकर और दबाव बनाकर तलाकशुदा तथा एक बच्चे की मां सीता से शादी करा दी गई. इस पूरे घटनाक्रम के बाद मामला पुलिस और कोर्ट तक पहुंच गया है, जहां दोनों पक्ष अपने-अपने दावे कर रहे हैं.

See also  किसान के खाते में आए 759 करोड़ 69 लाख 51 हजार 951 रुपये, जानकारी मिली तो उनके उड़ गए पति-पत्नी के होश

महिला बोली- प्रेम संबंध के बाद हुई शादी

गाँववालों ने दोनों को पकड़कर करा दी शादी : दूसरी ओर, 34 वर्षीय सीता ने युवक के आरोपों को गलत बताया है. उसका कहना है कि उसने पहले ही नीतीश को बता दिया था कि वह तलाकशुदा है और एक बच्चे की मां है. सीता का दावा है कि यह सब जानने के बाद भी नीतीश शादी के लिए तैयार था. उसके अनुसार, दोनों के बीच करीब ढाई से तीन महीने से प्रेम संबंध था और शादी आपसी सहमति से हुई. हालांकि कोर्ट पहुंचने के बाद नीतीश अपने फैसले से पीछे हट गया और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर नहीं किए.

इसे भी पढ़े :- 50 लाख रुपये तक का लोन, 35% तक की सब्सिडी, जाने कैसे उठाए इसका लाभ

पुलिस ने कराई काउंसलिंग

गाँववालों ने दोनों को पकड़कर करा दी शादी : बताया जा रहा है कि दोनों की पहली मुलाकात करीब ढाई-तीन महीने पहले हुई थी. कोर्ट परिसर में विवाद और हंगामे के बाद मामला हथिदह थाना पुलिस तक पहुंचा. पुलिस ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई. काउंसलिंग के बाद पुलिस ने सीता को नीतीश के साथ उसके पैतृक गांव चौथम भेज दिया. फिलहाल मामले में दोनों पक्षों के दावों की जांच की जा रही है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

See also  सरेराह सनकी प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोटने की कोशिश, राहगीरों ने समय रहते बचाया, विडियो वायरल