कूथट्टुकुलम इलाके के कक्कूर में शादी में जा रहे लोगों से भरी एक टूरिस्ट बस अचानक अनकंट्रोल होकर पलट गई और सीधे पेट्रोल पंप में घुस गई. गनीमत रही कि बस पंप की मशीनों से नहीं टकराई, वरना बहुत बड़ा धमाका हो सकता था. बताया जा रहा है कि ये हादसा कूथट्टुकुलम-पिरावम वाली मेन रोड पर हुआ. बस में करीब 35 लोग बैठे थे, सभी एक शादी में शामिल होने जा रहे थे. कुछ रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि बस पिरावम से इलांजी जा रही थी, तो कुछ में कलाडी से इलांजी का जिक्र है.
सड़क पर बस के सामने ही एक स्कूटर चल रहा था. अचानक स्कूटर वाले ने बिना इंडिकेटर दिए, बिना पीछे देखे, स्कूटर को दायीं तरफ मोड़ दिया. बस ड्राइवर के पास बिल्कुल टाइम नहीं था. स्कूटर को बचाने के चक्कर में उसने जोर से ब्रेक मारा और स्टीयरिंग दायीं तरफ काट दी. उस वक्त बारिश की वजह से सड़क पूरी गीली थी. बस का टायर फिसला और ड्राइवर बस पर से कंट्रोल खो बैठा. बस पलटते हुए घिसटती हुई पास के पेट्रोल पंप के अंदर चली गई. पलटने के दौरान बस का पिछला हिस्सा उसी स्कूटर को हल्का सा छू भी गया.
मोबाइल से घर बैठे पाए लोन, बिना गारंटी के 5 मिनट में ले सकते लोन
कैमरे में कैद हुई घटना?
CCTV में सब कुछ साफ दिख रहा है. वीडियो में दिखता है कि कैसे स्कूटर अचानक मुड़ता है, बस वाला उसे बचाने की कोशिश करता है और फिर पूरी बस पलट जाती है. ये वीडियो X पर @contentkikamii नाम के हैंडल से शेयर किया गया था और अब खूब वायरल हो रहा है. पेट्रोल पंप पर कंक्रीट का एक मजबूत बैरियर लगा हुआ था. बस उसी से टकराकर रुक गई. अगर बैरियर नहीं होता तो बस सीधे फ्यूल वाली मशीनों और वहाँ पेट्रोल भरवा रही एक कार से टकरा जाती. उस वक्त पंप पर एक और स्कूटर वाला भी खड़ा था, वो भी बाल-बाल बच गया.
इस हादसे में 20 से 35 लोगों के घायल होने की खबर है. बस में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी थे. लोकल लोगों ने बिना देर किए तुरंत मदद शुरू कर दी. बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस को फोन किया. सभी घायलों को कूथट्टुकुलम के तीन प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. ज्यादातर लोगों की हालत अब ठीक बताई जा रही है, लेकिन 3 से 4 लोगों को ज्यादा चोट आई है. अच्छी बात ये है कि किसी की जान नहीं गई.
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कुछ लोग बस ड्राइवर की तारीफ कर रहे हैं कि उसने स्कूटर वाले को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी. वहीं कई लोग स्कूटर वाले की लापरवाही पर गुस्सा जता रहे हैं कि बिना देखे मोड़ने से इतना बड़ा हादसा हो गया.
Keralam News: केरल के एर्नाकुलम ज़िले के कूथाट्टुकुलम में कक्कुर के पास, शादी में जा रहे लोगों को ले जा रही एक टूरिस्ट बस स्कूटर से बचने की कोशिश में पलट गई.
बस का संतुलन बिगड़ गया और पलटने से पहले वह एक पेट्रोल पंप के किनारे से टकरा गई. इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है.
इस… pic.twitter.com/vErff9nCzf
— News Pinch (@TheNewspinch) August 27, 2026