स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही युवती सरेआम हत्या : कर्नाटक राज्य में स्थित बंटवाल के कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (KSRTC) नए बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही 21 साल की युवती लावण्या की एक युवक ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस को एकतरफा प्यार का शक है और जांच के दौरान पता चला कि आरोपी युवती का दूर का रिश्तेदार था जो घटना के बाद से ही मौके से फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
इसे भी पढ़े :- डीडी फ्री डिश वालों के लिए बढ़ी खुसखबरी, देखें फ्री में पेड चैनल
स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही युवती सरेआम हत्या : लावण्या यूली गांव की रहने वाली थी। गुरुवार शाम को करीब 6 बजे वह बंटवाल के बीसी रोड पर केएसआरटीसी नए बस स्टैंड पर खड़ी होकर बस का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और उसने लावण्या पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के तुरंत बाद आरोपी घटनास्थल से भाग गया।
स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही युवती सरेआम हत्या : डॉक्टरों ने कहा ‘ब्रॉट डेड’
हमले के बाद लावण्या को गंभीर हालत में तुरंत बंटवाल सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने पूरी जांच की। जांच के बाद उन्होंने लावण्या को ‘ब्रॉट डेड’ घोषित कर दिया यानी अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी जान जा चुकी थी। आरोपी की पहचान 22 साल के चेतन के रूप में हुई है। वह बेलथंगडी का रहने वाला है।
खबरों के लिए
व्हाट्सअप ग्रुप
Join कीजिए
स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही युवती सरेआम हत्या : पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी लावण्या का दूर का रिश्तेदार था। वह लावण्या से एकतरफा प्यार करता था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और अब मामले की गहन जांच में जुट गई है। मौके पर एसपी अरुण के साथ दूसरे अधिकारियों की टीम ने मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
