जांजगीर जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल की लाश फंदे से झूलती हुई मिली है| देखने में युवक का पुराना लग रहा है, जबकि लगी युवती की लाश ज्यादा पुरानी नहीं लग रही है| घटना की सूचना मिलने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और चर्चा का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र कर ग्राम धाराशिव की है|
मिली जानकारी के अनुसार युवक दो दिन पहले अपने घर से निकला था। आज उसका शव गांव के पास खेत में एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि शव दो दिन पुराना होने के कारण काफी हद तक सड़-गल चुका था।

प्रेमी को फांसी पर लटका देख वही प्रेमिका ने लगाई फांसी, 2 दिन से लापता था युवक
स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक की मौत की जानकारी मिलने के बाद युवती भी उसी पेड़ के पास पहुंची और कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस ने अभी तक घटना के कारणों या दोनों के रिश्ते को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
सूचना मिलते ही पामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
खबरों के लिए