राजस्थान को मिली 144 नई रोडवेज बसें, CM भजनलाल ने दिखाई हरी झंडी

 जयपुर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज राजस्थान की जनता को रोडवेज की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बस का तोहफा दिया। इसके बाद जयपुर में अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल पर CM भजनलाल शर्मा ने कहा, हमने राजस्थान की जनता से जो वादे किए थे, उन्हें लगातार पूरा कर रहे हैं। एरिया के हिसाब से राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है। यहां लोगों के आने-जाने के लिए यह ज़रूरी है कि हमारा ट्रांसपोर्ट सिस्टम अच्छा हो।

CM भजनलाल शर्मा ने कहा कि आपने देखा है कि जब से हमारी सरकार आई है, हम जनता की हर समस्या को सुलझाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं, और हम लगातार रोडवेज़ बसों की संख्या बढ़ा रहे हैं। आज हमने राजस्थान की जनता को 144 बसें दी हैं ताकि वे इनका ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठा सकें।

पहली बार राजस्थान रोडवेज़ प्रॉफ़िट में आई
CM भजनलाल शर्मा ने कहा कि पहली बार राजस्थान रोडवेज़ प्रॉफ़िट में आई है। लंबे समय से रोडवेज़ लॉस में चल रही थी, लेकिन आज रोडवेज़ लॉस में नहीं, प्रॉफ़िट में चल रही है।

See also  राजस्थान में ‘टीचिंग एसोसिएट’ भर्ती पर बवाल, युवाओं ने किया जोरदार विरोध

…अब समय पर मिल रही है सैलरी
CM भजनलाल शर्मा ने कहा कि रोडवेज़ के सभी ड्राइवर, ऑपरेटर और इसमें काम करने वाले कर्मचारियों को समय पर सैलरी मिल रही है। पिछली सरकार ने छह, सात, या आठ महीने तक सैलरी नहीं दी। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार जनता से जुड़े सभी काम पूरे कर रही है।

सड़क सुरक्षा अग्रदूत महिलाओं को वितरित किए हेलमेट
मुख्यमंत्री भजनलाल ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता का संदेश देते हुए सड़क सुरक्षा अग्रदूत महिलाओं को हेलमेट भी वितरित किए। उन्होंने प्रदेशवासियों से यातायात नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यात्रा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

कांग्रेस सरकार ने 5 साल के कार्यकाल में एक भी बस नहीं खरीदी : प्रेम चंद बैरवा
राजस्थान के डिप्टी चीफ मिनिस्टर प्रेम चंद बैरवा ने कहा, सीएम भजन लाल शर्मा राजस्थान रोडवेज के बेड़े को मजबूत कर रहे हैं। चार्ज संभालने के बाद से सरकार ने पिछले ढाई साल में एक हजार से ज़्यादा बसें जोड़ी हैं। पिछली कांग्रेस सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में एक भी बस नहीं खरीदी। इससे राजस्थान के लोगों को ज़्यादा सुरक्षित, ज़्यादा सुविधाजनक और बेहतर यात्रा की सुविधा मिलेगी।

See also  दिल्ली से लेह जा रहा इंडिगो का विमान आधे रास्ते से लौटा

जानें नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बस में क्या हैं सुविधाएं
राजस्थान में रोडवेज ने इन बसों को 22 अलग-अलग डिपो में भेजा है। ये ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें नए लुक और आधुनिक सुविधाएं के साथ लांच की गईं हैं। सभी बसें BS-VI मानक के अनुसार तैयार की गई हैं। नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बस में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, एलईडी डिस्प्ले, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम (VLTS) लगाया गया है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट (ECU) भी बसों में दी गई है। रोडवेज की हर बस में पैनिक बटन लगाया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके। वीएलटीएस सिस्टम के जरिए कंट्रोल रूम से बसों की लाइव लोकेशन पर नजर रखी जा सकेगी। बसों एक तरफ तीन और दूसरी तरफ दो सीटों का लेआउट रखा गया है। इससे यात्रियों को बैठने में ज्यादा आराम मिलेगा। उधर विभाग का मानना है कि नई बसों के संचालन से शहरों और जिलों के बीच यात्रा पहले से अधिक आसान होगी।

See also  UP Police में बड़ा भूचाल! 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी रडार पर, लखनऊ की रिपोर्ट के बाद हाई अलर्ट