बाजार में सब्जी के बीच से निकला जहरीला सांप : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। साथ ही लोगों के लिए एक चेतावनी भी है। बिलासपुर के नेहरू नगर स्थित सब्जी बाजार युवक सब्जी खरीदने गया था। उसने बाजार में रखे करेले को जैसे ही उठाया, वैसे ही उसकी उंगली में कोबरा ने डस लिया। इसके बाद फन फैलाकर कोबरा फुफकारने लगा।करेले के ढेर में कोबरा देखकर लोगों में अफरतफरी मच गई। इसके बाद घायल युवक को लेकर अस्पताल लेकर भागे। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार युवक की हालत अभी स्थिर है।

बाजार में सब्जी के बीच से निकला जहरीला सांप : करेले पे हाथ लगते ही उंगली में डसा
युवक का नाम बिहारी साहू है। वह मुंगेली नाका की ओर से आ रहा था। सोमवार की शाम नेहरू नगर में साप्ताहिक सब्जी मंडी लगी थी। युवक सब्जी खरीदने के लिए मंडी में चला गया। खरीदने के लिए करेले के ढेर से करेला उठाने लगा। करेले के ढेर के अंदर एक जहरीला कोबरा छिपकर बैठा था।
युवक ने जैसे ही ढेर से करेले उठाना शुरू किया, कोबरा ने उसकी उंगली में डस लिया। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। पहले तो युवक को समझ में नहीं आया कि हुआ क्या है। लेकिन कोबरा ने फन फैलाकर फुफकाराना शुरू किया तो उसे पता चला कि सांप ने डस लिया है।
बाजार में सब्जी के बीच से निकला जहरीला सांप : बाजार में अफरातफरी
सांप के डसने के बाद बाजार में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग कोबरा के डर से इधर-उधर भागने लगे। क्योंकि मंडी में पहली बार ऐसी घटना घटी थी। आसपास के दुकानदार भी दुकानें छोड़कर उठ गए। साप्ताहिक मंडी होने के कारण बाजार में काफी भीड़ होती है।
इसे भी पढ़े :- 50 लाख रुपये तक का लोन, 35% तक की सब्सिडी, जाने कैसे उठाए इसका लाभ
बाजार में सब्जी के बीच से निकला जहरीला सांप : अस्पताल में चल रहा है इलाज
इसके बाद बाजार में मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए युवक को सिम्स लेकर पहुंचे। सिम्स में युवक का इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर लगातार उसकी स्वास्थ्य पर निगरानी बनाए हुए हैं। गौरतलब है कि मानसून की वजह से लगातार छत्तीसगढ़ में सांप काटने की घटनाएं घट रही हैं। जहरीले सांप रिहाइशी इलाकों में पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
बिलासपुर के नेहरू नगर साप्ताहिक बाजार में करेले के ढेर में छिपे कोबरा ने एक युवक को डस लिया. युवक का सिम्स अस्पताल में इलाज जारी है, हालत स्थिर बताई जा रही है.#Bilaspur #SnakeBite #Cobra #Chhattisgarh pic.twitter.com/5BSbPtCXJ7
— 𝐒𝐮𝐫𝐲𝐚 𝐏𝐫𝐚𝐤𝐚𝐬𝐡 𝐒𝐮𝐫𝐲𝐚𝐤𝐚𝐧𝐭 (@SPsuryakant) July 28, 2026
खबरों के लिए