बिलासपुर में बाजार में सब्जी के बीच से निकला जहरीला सांप, युवक के ऊँगली को डसा, मच गई अफरातफरी, इलाज़ जारी

बाजार में सब्जी के बीच से निकला जहरीला सांप : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। साथ ही लोगों के लिए एक चेतावनी भी है। बिलासपुर के नेहरू नगर स्थित सब्जी बाजार युवक सब्जी खरीदने गया था। उसने बाजार में रखे करेले को जैसे ही उठाया, वैसे ही उसकी उंगली में कोबरा ने डस लिया। इसके बाद फन फैलाकर कोबरा फुफकारने लगा।करेले के ढेर में कोबरा देखकर लोगों में अफरतफरी मच गई। इसके बाद घायल युवक को लेकर अस्पताल लेकर भागे। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार युवक की हालत अभी स्थिर है।

बाजार में सब्जी के बीच से निकला जहरीला सांप : करेले पे हाथ लगते ही उंगली में डसा

युवक का नाम बिहारी साहू है। वह मुंगेली नाका की ओर से आ रहा था। सोमवार की शाम नेहरू नगर में साप्ताहिक सब्जी मंडी लगी थी। युवक सब्जी खरीदने के लिए मंडी में चला गया। खरीदने के लिए करेले के ढेर से करेला उठाने लगा। करेले के ढेर के अंदर एक जहरीला कोबरा छिपकर बैठा था।

See also  पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2Gखबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए

युवक ने जैसे ही ढेर से करेले उठाना शुरू किया, कोबरा ने उसकी उंगली में डस लिया। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। पहले तो युवक को समझ में नहीं आया कि हुआ क्या है। लेकिन कोबरा ने फन फैलाकर फुफकाराना शुरू किया तो उसे पता चला कि सांप ने डस लिया है।

बाजार में सब्जी के बीच से निकला जहरीला सांप : बाजार में अफरातफरी

सांप के डसने के बाद बाजार में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग कोबरा के डर से इधर-उधर भागने लगे। क्योंकि मंडी में पहली बार ऐसी घटना घटी थी। आसपास के दुकानदार भी दुकानें छोड़कर उठ गए। साप्ताहिक मंडी होने के कारण बाजार में काफी भीड़ होती है।

 

इसे भी पढ़े :- 50 लाख रुपये तक का लोन, 35% तक की सब्सिडी, जाने कैसे उठाए इसका लाभ

 

बाजार में सब्जी के बीच से निकला जहरीला सांप : अस्पताल में चल रहा है इलाज

इसके बाद बाजार में मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए युवक को सिम्स लेकर पहुंचे। सिम्स में युवक का इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर लगातार उसकी स्वास्थ्य पर निगरानी बनाए हुए हैं। गौरतलब है कि मानसून की वजह से लगातार छत्तीसगढ़ में सांप काटने की घटनाएं घट रही हैं। जहरीले सांप रिहाइशी इलाकों में पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

See also  आत्मनिर्भरता की राह: दिशा दर्शन भ्रमण को मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया सशक्त माध्यम