CG : मना करने के बाद भी नाला पार करने की कोशिश, एक घंटे बाद मिली अधेड़ की लाश, सामने आया डूबने का लाइव विडियो

मना करने के बाद भी नाला पार करने की कोशिश : गरियाबंद जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। इस बीच फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बावजूद सरगी नाला पार करने की कोशिश एक 55 वर्षीय ग्रामीण की जान पर भारी पड़ गई। नाले में बहने के करीब एक घंटे बाद उसका शव घटनास्थल से करीब 5 किलोमीटर दूर बरामद किया गया।

मना करने के बाद भी नाला पार करने की कोशिश, एक घंटे बाद मिली अधेड़ की लाश

पुलिस के अनुसार, सहसपुर निवासी थनवार यादव (55) आज सुबह अपने एक साथी के साथ धूर्सा गांव आए थे। सुबह करीब 7 बजे के बाद लगातार बारिश से सरगी नाला का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। वापसी के दौरान साथी और वहां मौजूद अन्य लोगों ने तेज बहाव को देखते हुए नाला पार करने से मना किया, लेकिन थनवार यादव ने उनकी बात नहीं मानी और नाला पार करने का प्रयास किया।

See also  छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल: पर्यावरणीय मानकों के पालन और सतत निगरानी का सशक्त मॉडल

 

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2Gखबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए

मना करने के बाद भी नाला पार करने की कोशिश : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोग उन्हें लगातार रोकते रहे, जबकि कुछ लोग घटना का वीडियो भी बना रहे थे। जैसे ही वह तेज बहाव वाले हिस्से में पहुंचे, पानी की धारा उन्हें बहाकर ले गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। तलाश के दौरान करीब एक घंटे बाद थनवार यादव का शव खूंटेरी गांव के पास, घटनास्थल से लगभग 5 किलोमीटर दूर मिला।

 

इसे भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के शिक्षित युवक युवतियों हर महीने, 2500 रुपये की आर्थिक सहायता, जाने किसे भरे आवेदन

 

मना करने के बाद भी नाला पार करने की कोशिश : फिंगेश्वर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ने लगातार हो रही बारिश के दौरान उफनते नदी-नालों को पार नहीं करने की अपील की है।

See also  इंडस्ट्री-फ्रेंडली छत्तीसगढ़! विकसित राज्य के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ता प्रदेश : विष्णुदेव साय