जांजगीर जिला के अकलतरा में शादीशुदा महिला पुरुष के बीच प्यार हो गया| दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और फोन पर घंटों बातें करते थे| इस तरह 2 साल तक ऐसा चलता रहा| फिर अचानक महिला ने बातचीत बंद कर दी, जिससे प्रेमी गुस्सा हो गया| प्रेमी ने जब महिला को काम पर जाते देखा तो उसे बीच सड़क पर रोक लिया| दोनों के बीच जमकर बहस हुई| इस बीच नाराज़ प्रेमी ने महिला के साथ मारपीट की| महिला ने इसकी शिकायत अकलतरा में थाना में की है| पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है|
अकलतरा में ट्रेक्टर से लकड़ी ले जा रहे 2 युवकों का रास्ता रोककर पिटाई, 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज़
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दर्रीटांड में रहने महिला जो गायत्री राईस मिल में बोरी सिलने का काम करती है | जबकि आरोपी ग्राम कोटमीसोनार के रामनाथ थवाईत है | जो पेशे से आटो चालक है | वर्ष 2024 में रामनाथ थवाईत से महिला की दोस्ती हुई| दोनो आपस में बातचीत करते थे मोबाईल मे भी बातचीत करते थे | आरोपी महिला के घर पर अपने परिवार सहित आना जाना करता था| दोनो एक दूसरे को पंसद करने लगे थे| महिला को थोडी दिन में अहसास हुआ हम लोग गलत कर रहे है हम लोग शादी शुदा है सोचकर महिला ने उससे दूर हो गई | उससे बातचीत करना बंद कर दी थी |
अकलतरा में सतनामियों के पांचवें तीर्थ स्थल के मंदिर से प्राचीन कलश की चोरी, अनुयायियों में फैला आक्रोश, थाने में की शिकायत
दिनांक 02.11.2026 को करीबन सुबह 09.00 बजे महिला काम करने गायत्री राईस मिल तरौद जा रही थी तभी तरौद चौक में आरोपी रामनाथ थवाईत मिला एंव महिला से बोलने लगा तुम मुझसे बात क्यों नही करती हो| यह कहकर मै तुमको अपने साथ रखना चाहता हूं मेरे साथ नही रहोगी तो जान सहित खतम कर दूंगा कहते हुये गंदी गंदी अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किया है| जिससे महिला को सामान्य चोट आयी है| महिला के दोनो तरफ के गाल में दर्द है | अब महिला अपने पूर्व प्रेमी पर शिकायत कर कार्यवाही चाहती है|