बिलासपुर : श्मशान घाट में महिला के शव से छेड़छाड़ के आरोप से मचा बवाल, कथित अघोरी के साथ बेरहमी से मारपीट

बिलासपुर जिला के कोनी थाना क्षेत्र में श्मशान घाट से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां तंत्र साधना करने का आरोप लगाकर एक कथित अघोरी के साथ कुछ लोगों द्वारा बेरहमी से मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अघोरी को जमीन पर घसीटते, बाल खींचते और बुरी तरह पीटते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

बिलासपुर में जांजगीर की युवती से रेप, जबरदस्ती बनाया विडियो, कराया गर्भपात, शिकायत के बाद मामला दर्ज़

मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वायरल वीडियो में कुछ लोग अघोरी को जमीन पर घसीटते हुए उसके बाल खींच रहे हैं। इस दौरान उसके साथ लगातार मारपीट की जा रही है। वीडियो में उसके मुंह से खून निकलता भी दिखाई दे रहा है। मारपीट की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घायल को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

See also  CG : प्रेमी की हुई दूसरी जगह शादी तय, नाबालिग लड़की प्रेमिका चढ़ी मोबाइल टॉवर पर, तीन घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा

बिलासपुर में तीन साल की मासूम बच्ची के अपहरण की कोशिश, बचाने पहुंची दादी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, दादी की दर्दनाक मौत, आरोपी गिरफ्तार

घटना को लेकर मौके पर मौजूद कुछ लोगों का आरोप है कि अघोरी श्मशान घाट में एक महिला के शव के साथ छेड़छाड़ कर तंत्र साधना कर रहा था। इसी बात से नाराज होकर लोगों ने उसके साथ मारपीट की। हालांकि, महिला के शव के साथ छेड़छाड़ और तंत्र साधना किए जाने के आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, पुलिस कि शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि गांव के ही तीन लोग वहां बैठकर शराब पी रहे थे, जिनके साथ मारपीट की गई। घटना के संबंध में पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

बिलासपुर में गर्भवती पत्नी पर जानलेवा मारपीट, गर्भ में पल रहे शिशु की मौत, परिवार में मचा हड़कंप, आरोपी पति गिरफ्तार

श्मशान घाट में हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर मारपीट की असली वजह क्या थी? क्या महिला के शव के साथ छेड़छाड़ की गई थी या फिर आपसी विवाद को लेकर हिंसा हुई? फिलहाल पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

See also  लाला जगदलपुरी मण्डप में समकालीन महिला लेखन पर सार्थक परिचर्चा

बिलासपुर में युवती ने तोड़ा इंस्टाग्राम दोस्त से दोस्ती, भड़का युवक ने तेजाब डालकर जलाने की दी धमकी, थाना में मामला दर्ज़