CG : 4 दिन बाद नदी में मिली कार, पति-पत्नी की लाश बरामद, पंजाब से आई थी गोताखोर टीम, क्षेत्र में शोक की लहर

4 दिन बाद नदी में मिली कार : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के माधोपाली स्थित लात नाले में रविवार शाम हुए हादसे के चौथे दिन बुधवार को लापता दंपति की तलाश खत्म हुई| परिवार की पहल पर पंजाब से आई आंसू मलिक गोताखोरों की टीम ने सर्च ऑपरेशन पूरी हुई | गोताखोरों ने कार को खोज निकाला है| कार से दोनों पति-पत्नी की लाश बाहर निकाली गई| लाश देखकर पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल था|  जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है|
4 दिन बाद नदी में मिली कार : आपको बता दें की यह हादसा 26 जुलाई रविवार शाम करीब 5 बजे हुआ था। घोटला बड़े निवासी और देव ट्रेडर्स के संचालक देवनारायण पटेल अपनी पत्नी सविता पटेल के साथ कार से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर लात नाले में गिर गई। हादसे के बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल रहा था|  घटना के बाद डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार तलाश करती रहीं, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार को 70 से अधिक जवानों वाली एनडीआरएफ टीम ने भी पूरे दिन सर्च अभियान चलाया, फिर भी दंपति का कोई सुराग नहीं मिला था|

4 दिन बाद नदी में मिली कार : परिवार ने बुलवाई पंजाब की गोताखोर टीम

लगातार असफल प्रयासों के बाद परिवार ने प्रशासन की अनुमति से पंजाब के प्रसिद्ध गोताखोर आंसू मलिक की टीम से संपर्क किया। बुधवार को टीम सारंगढ़ पहुंची और पहुंचते ही रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।

4 दिन बाद नदी में मिली कार : ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे गहराई में तलाश

टीम के दो गोताखोर ऑक्सीजन सिलेंडर की मदद से नाले की गहराई में उतरकर तलाशी ले रहे हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों को इस टीम से सफलता की सबसे अधिक उम्मीद है।

4 दिन बाद नदी में मिली कार : 10 किलोमीटर के दायरे में चल रही सर्चिग

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने बताया कि दंपति की तलाश लगातार जारी है। कार की अंतिम लोकेशन के आधार पर करीब 10 किलोमीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंजाब की गोताखोर टीम की मदद से जल्द सफलता मिल सकती है।
See also  कांग्रेस को हरियाणा के चुनाव नतीजों ने सिर के बल खड़ा कर दिया, माहौल बनाते रहे हुड्डा पिता-पुत्र, BJP ने गढ़ में ही कर दिया खेल