गुटखा थूकने से टोका तो पति ने फेंका खौलता तेल : शहर के महाराजपुरा इलाके में एक नशेड़ी ने अपनी पत्नी पर खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसके पूरे शरीर पर फफोले पड़ गए। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित नशा करने का आदी है। शराब पीकर घर पहुंचा था और घर के अंदर गुटखा थूकने पर टोकना उसे नागवार गुजरा। इसके चलते उसने यह वारदात कर दी।

गुटखा थूकने से टोका तो पति ने फेंका खौलता तेल : दीनदयाल नगर में मजदूरी कर बच्चों को पाल रही थी पीड़िता
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दीनदयाल नगर में रहने वाली 26 वर्षीय काजल वंशकार मूल रूप से टीकमगढ़ के सतगंवा गांव की रहने वाली है। वह अपने पति विपिन वंशकार के साथ ग्वालियर आई थी। यहां रहकर दंपत्ति मजदूरी करते हैं, लेकिन विपिन शराब का नशा करने का आदी है। वह सुबह से शराब पीना शुरू कर देता है। अब काजल ही मजदूरी कर अपने बच्चों को पाल रही है। यह लोग झोपड़े में रहते हैं।
इसे भी पढ़े :- किसानों को मिलेगा जबरदस्त फायदा, पीएम किसान योजना में सरकार लेगी बड़ा फैसला
गुटखा थूकने से टोका तो पति ने फेंका खौलता तेल : गुटखा थूकने से टोका तो की मारपीट, चूल्हे से कढ़ाही उठाकर फेंका खौलता तेल
बीती रात विपिन शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा। वह आते ही पत्नी को गालियां देने लगा। फिर घर के अंदर गुटखा थूकने लगा। पत्नी ने उसे टोका तो गुस्से में पत्नी की बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं चूल्हे पर काजल की सास सब्जी बनाने के लिए तेल गरम कर रही थी। यह कढ़ाही उठाकर काजल पर उड़ेल दी। खौलता हुआ तेल उसके शरीर पर गिरा तो वह झुलस गई।
गुटखा थूकने से टोका तो पति ने फेंका खौलता तेल : अस्पताल में भर्ती पीड़िता के बयान पर पुलिस ने दर्ज की FIR
आरोपित भाग गया और महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। यहां पुलिस पहुंची और उसके कथन लिए। महाराजपुरा थाना पुलिस ने उसके पति पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
खबरों के लिए