युवक को जंतर-मंतर के प्रोटेस्ट में मिली शहजादी, कुल्हे पर पड़ी पुलिस की जमकर लाठी, युवती ने जिंदगीभर के लिए लगाया मरहम

युवक को जंतर-मंतर के प्रोटेस्ट में मिली शहजादी : जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में कथिततौर पर शमिल हुए एक शख्स की वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचाए हुए है। वीडियो देखने वाले लगभग हर 28 में से एक शख्स ने उसकी वीडियो को लाइक किया है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स इस घटना पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

 

इंटरनेट पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें रिपोर्टर पूछता है कि ‘आप गए थे नीट का पेपर रुकवाने और ब्याह करके आ गए?’ इस पर पहले तो वह अपना नाम मोहन श्रीवास्तव बताता है और फिर जवाब देता है कि ‘जंतर-मंतर पर 15 दिन रहे, वहां न खाने का ठीक था, न पीने का। जैसे तैसे-हम लोग बैठे थे।’ आगे वह बताता है कि उस लड़की से उसकी मुलाकात कैसे हुई?कभी लौंगलता खिलाती, कभी छेना

युवक को जंतर-मंतर के प्रोटेस्ट में मिली शहजादी : मोहन बताते हैं कि ‘प्रोटेस्ट में मैडम उसे कभी लौंगलता खिलाती, कभी छेना, कभी सिंघाड़ा खिलाए। रोज कुछ न कुछ लाकर खिलाती रहें।’ बंदे का कहना होता है कि लड़की का भी नीट का पेपर लीक हुआ होता है, ऐसे में वह भी वहीं बैठी होती है। ऐसे में जब वह मोहन को खाना-पानी देती है, तो बात शुरू हो जाती है। इस बीच सिर पर बंधी पट्टी को देखकर रिपोर्टर पूछता है कि ‘चोट कैसे लगी?’

See also  कब्र से निकला ड्रामा और सच, प्रेमी संग बिस्तर पर सास ने पकड़ा रंगे हाथ, तकिए से मुंह दबाकर कर दी हत्या, फिर रची 'हार्ट अटैक' की कहानी

युवक को जंतर-मंतर के प्रोटेस्ट में मिली शहजादी : बंदे का जवाब होता है कि 20 जुलाई को लाठीचार्ज में लग गई थी। जिसके बाद उस महिला ने ही उसका इलाज करवाया और फिर जब उसकी आंखे खुली तो लड़की ने अपने प्यार का इजहार कर दिया। फिर दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। मगर जब बिहार आए, तो मम्मी मान ही नहीं रही है। इस पर रिपोर्टर बोलता है कि ‘आप लोग वहां इस्तीफा मांगने गए थे, ये क्या कर लिए?’

 

युवक को जंतर-मंतर के प्रोटेस्ट में मिली शहजादी : आंदोलन से शादी तक…इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर राहुल कुमार (@pmbiharicomedy2) ने पोस्ट किया है। जिन्होंने कैप्शन में यह भी लिखा है कि ‘दिल्ली के जंतर मंतर क्या था आंदोलन करने शादी करके लौटा।’ मगर क्या ये वीडियो सच है? इसका जवाब ढूंढते हुए हमें पता लगा कि वीडियो को 2 करोड़ 80 लाख व्यूज मिले हैं, जबकि 10 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक भी किया है। यानि देखने वाले हर 28 में से 1 यूजर ने इस वीडियो को पसंद किया है।​

 

See also  युवक ने दोस्त के साथ बनाता रहा अप्राकृतिक संबंध, फिर जेंडर बदलवाकर बनाया लड़की, क्लब में अन्य दोस्तों से भी बनवाए शारीरिक संबंध, अब निकाला घर से

युवक को जंतर-मंतर के प्रोटेस्ट में मिली शहजादी : वहीं पोस्ट पर आए कमेंट्स की संख्या भी 39 हजार के पार है। लेकिन इस सबसे यह साबित नहीं होता कि यह घटना सत्य है या नहीं!

 

युवक को जंतर-मंतर के प्रोटेस्ट में मिली शहजादी : मामला स्क्रिप्टेड है गुरु!

इस वीडियो को जिस राहुल कुमार नाम के इंफ्लूएंसर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उनके वीडियो अक्सर इसी ढर्रे पर बने होते हैं। उनकी वीडियोज में हास्य और मजेदार कमेंट्स देखने को मिलते हैं। इस बात की हद से अधिक चांसेज है कि वीडियो स्क्रिप्टेड है। क्योंकि असल में किसी मीडिया हाउस या NBT ने भी इस मामले की पुष्टि नहीं की है।

इसे भी पढ़े :- किसानों को मिलेगा जबरदस्त फायदा, पीएम किसान योजना में सरकार लेगी बड़ा फैसला

 

युवक को जंतर-मंतर के प्रोटेस्ट में मिली शहजादी : जंतर-मंतर नहीं शादी-मंतर

​जंतर-मंतर से शादी करके लौटने के नाम पर बनाई गई इस वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे। एक यूजर ने लिखा कि ‘जंतर-मंतर नहीं, शादी-मंतर हो गया ये तो।’ दूसरे यूजर का कहना था कि आंदोलन में असली फायद तो भाई का हुआ है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये सब स्क्रिप्टेड है। बताते चले कि हमने वीडियो की पुष्टि के लिए क्रिएटर राहुल से भी संपर्क किया है, उनका जवाब आने पर आर्टिक्ल को अपडेट किया जाएगा।

See also  कामवाली बताकर गर्लफ्रेंड को ले आया घर, काम कराने के बहाने करने लगा रोमांस, सास-बहु ने पकड़ लिया माथा

 

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2G
खबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए