फुटबॉल मैच के दौरान दिल दहला देने वाला हादसा, आसमान से बिजली सीधे गिरी खिलाड़ी पर, मौके पर हुई मौत, घटना कैमरा में कैद

सोशल मीडिया पर फुटबॉल मैच का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। इसमें आसमान से बिजली सीधे खिलाड़ी पर आकर गिरती है और उसकी वहीं पर मौत हो जाती है। बताया जा रहा है कि दक्षिणी थाईलैंड का वीडियो है। चार अगस्त को एक राज्य स्तर का फुटबॉल मैच हो रहा है था, लेकिन इसी दौरान यह दिल दहला देने वाला हादसा होता है। इस हादसे में  24 वर्षीय सोफवान अवाए की जान चली जाती है।

मैदान पर खेल दैरान बिजली गिरने से यह हादसा हुआ। नराथिवत प्रांत के सुंगाई गोलोक में घटी इस घटना में 12 अन्य खिलाड़ी भी घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि शांतिफप स्टेडियम में गोलोक एफए कप का सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। मैच के दौरान इलाके में तूफानी मौसम था। खराब मौसम के बाद मैच खेला जा रहा था, इसी दौरान पिच पर बिजली गिर गई।

See also  बनारस में 5 शवों का नहीं होता अंतिम संस्कार, लौटा दी जाती हैं लाश, जानें रहस्यमयी परंपरा
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिजली गिरने से अवाए गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले आपातकालीन कर्मियों और चिकित्सा दल की तरफ से उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सुंगाई गोलोक के पुलिस प्रमुख कर्नल थुन सिरिखुंट ने मलेशियाई सरकारी समाचार एजेंसी को बताया कि आपातकालीन चिकित्सा टीम की उनको बचाने की हर संभव कोशिश की गई, लेकिन घटना में लगी गंभीर चोटों की वजह से उनकी मौत हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भयानक नजारा दिख रहा है।

इसमें देखा जा सकता है कि बिजली की तेज चमक के बाद कान फाड़ देने वाली आवाज होती है। इसके बाद स्टेडियम में अफरातफरी मच जाती है और कई खिलाड़ी तुरंत जमीन पर गिरते दिख रहे हैं। घायलों की मदद के लिए खिलाड़ी, अधिकारी और समर्थक मैदान की तरफ दौड़ते हैं और मौके पर मेडिकल टीम को बुलाया जाता है। विंगर के तौर पर खेलने वाले अवाए ने हाल ही में थाई लीग 3 की टीम याला एफसी में अपना ट्रांसफर पूरा किया था। वह इस घटना से कुछ दिन पहले क्लब से जुड़े थे। थाईलैंड फुटबॉल एसोसिएशन ने अवाए के परिवार और क्लब के प्रति संवेदना जताई है।