आज का राशिफल 09 अगस्त 2026, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 5 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 44 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज कामदा एकादशी व्रत है। तो आइए जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 9 अगस्त 2026 का दिन और आपका आज का लकी नंबर और लकी रंग क्या रहेगा। पढ़ें संपूर्ण राशिफल

मेष राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज के दिन किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में बढ़ोतरी करेगा। आज के दिन आप ऐसे काम करें जिनसे आपको खुशी मिले, लेकिन दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी करने से भी बचें तो और भी अच्छा रहेगा। किसी कठिन काम को पूरा करने के लिए थोड़ी कोशिश और करें, आज भाग्य आपका साथ ज़रूर देगा, क्योंकि यह आपका दिन है। आज आप अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें इससे आपके साथ काम करने वाले लोग आपसे प्रभावित होंगे, आपका सम्मान बढ़ेगा। आज घर में किसी आयोजन को संपन्न कराने का विचार बन सकता है।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 5

वृष राशि 

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज खुद को आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें, इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला बनेगा। आज अचानक आए ख़र्चे आपका आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं लेकिन जीवनसाथी की सहायता से आप हर मुश्किल से पार पा लेंगे। आज बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। आज आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा- क्योंकि आपको जीवनसाथी से उपहार की प्राप्ति होगी। आज कार्यस्थल पर आपके किसी अच्छे काम की वजह से दुश्मन भी दोस्त बन जाएंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8

मिथुन राशि 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आप अपनी ख़ुशियों को दूसरों के साथ साझा करेंगे इससे आपकी खुशी और बढ़ेगी। आज लंबे समय से अटके मुआवजा और कर्ज आदि से आपको छुटकारा मिलने के योग बन रहे हैं। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को कर सकते हैं, तो आपको बिना देरी किये काम को शुरू कर देना चाहिए। आज अगर आप अपनी चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे तो जरूरत के समय आपको थोड़ी दिक्कत हो सकती है। आज आपके माता-पिता आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार गिफ्ट दें, जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन में और निखार आएगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 2
See also  21 अक्टूबर 2025: मकर राशि के लिए शुभ संकेत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

कर्क राशि 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज रचनात्मक काम आपको सुकून देगा। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज आपको अच्छा-खासा धन लाभ होने के योग बन रहे है। जिसका उपयोग आप निजी कार्यों के लिए भी कर सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता का मौका मिलेगा, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। आज आप जीवन में किसी करीबी व्यक्ति की कमी का अनुभव कर सकते हैं। आज जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाओं में थोड़ी देर हो सकती हैं।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 6

सिंह राशि 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपके विनम्र स्वभाव की सराहना होगी। आज आसपास के व्यक्ति आपके स्वभाव की तारीफ करेंगे। आप व्यापार को मजबूती देने के लिए आज कोई अहम कदम उठा सकते हैं जिसके लिए आपका कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। आज आप परिवार के साथ कुछ समय बिताएंगे। नयी योजनाओं को शुरू करने के लिए बढ़िया दिन है। अगर आप खुद को समय देना चाहते हैं, तो आज आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है, इस खाली समय में आप मनपसंद काम करेंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 7

कन्या राशि 

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहेगा। आज किसी से भी अपने विचार व्यक्त करने में हिचकिचाएं नहीं। आज आप आत्मविश्वास की कमी को ख़ुद पर हावी न होने दें, आप पूरे फोकस के साथ काम करें तो आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। इस राशि के छात्र आज किसी विषय को समझने के लिए अपने सीनियर की मदद ले सकते हैं। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे साथ ही पूरे दिन आपका मिज़ाज बढ़िया रहेगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 3
See also  राशिफल 21 अप्रैल 2023, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

तुला राशि 

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहेगा। आज आप किसी काम को मेहनत और लगन से पूरा करेंगें , जिसमें आपको सफलता मिलेगी। जीवन के अहम दौर में पैसा आपके काम आएगा इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करेंगे। आज मित्रों के माध्यम से आपका खास व्यक्तियों से मिलना जुलना हो सकता है, जो आगे चलकर फ़ायदेमंद साबित होगा। आज की शाम के लिए कोई खास योजना बनाएंगे और कोशिश करें कि यह आपके जीवन के यादगार पलों में से एक हो। आज आप नए मौक़ों की तलाश करेंगे। आज आप अपना कीमती समय व्यर्थ की बातों में न बर्बाद।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि 

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। स्वास्थ्य समस्या से आज आपको काफी रिलैक्स होने की संभावनाएं हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। कुछ ख़रीदने से पहले उन चीजों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। घरेलू मामलों और काफ़ी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। अचानक मिला कोई सुखद संदेश आपको खुश कर देगा। वरिष्ठों का सहयोग और तारीफ आपके आत्मविश्वास और उत्साह को दोगुना कर देंगे। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। आपका जीवनसाथी से कोई अच्छा सरप्राइज मिल सकता है।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 9

धनु राशि 

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। दोस्तों के साथ आज की शाम अच्छी रहेगी लेकिन समय का ख्याल आपको रखना पड़ेगा नहीं तो माता जी डांट पड़ सकती है। विवाहित दंपतियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। आज पारिवारिक सदस्यों से मतभेद खत्म कर आप अपने उद्देश्यों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। दफ़्तर में आपको तारीफ मिलेगी। आज ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1
See also  सोमवार 4 नवंबर 2024 का राशिफल

मकर राशि 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज जरूरत के वक्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज जरूरी काम में मन लगाएं और जज्बाती बातों से बचें। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुज़रने वाला है। आज आपकी कठिन परिस्थितियों में आपका परिवार आपकी ढाल बनकर सामने रहेगा, इससे आपको साहस मिलेगा। आज आपको शहर में जॉब करने के नए अवसर मिलेंगे। लवमेट में पहले से चली आ रही गलतफहमियां आज ख़त्म होंगी, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 7

कुंभ राशि 

आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आपके व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सम्मान दिलाएगा। पारिवारिक संबंधों में गहराई और अपनापन आपको महसूस हो सकता है। आज किसी समारोह के होने कारण से आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है जिसे आप बखूबी पूरा भी करेंगे। आज आपके जमीन जायदाद से जुड़े काम निपट सकते हैं इसके अलावा साझेदार की गतिविधियों पर भी ध्यान दें। बिजनेस में फायदा हो सकता है और रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं। आज आप घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि 

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आप मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल करेंगे। आज घर की छोटी-छोटी खुशियों में शामिल होकर आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के जरिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। आज आपको किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है , जिससे आपका कोई जरूरी काम रुक सकता है। अपने घर में बिखरी चीजों को संभालने का आज प्लान करेंगे लेकिन आपको इसके लिए आज खाली समय नहीं मिल पाएगा।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 8