CG : मां वकील है, जज के साथ सेटिंग है कहकर छात्र के साथ मारपीट, रील बनाकर किया वायरल, स्वामी आत्मानंद स्कूल में बाहरी लड़कों को बुलाकर कराई पिटाई

रायपुर के भाठागांव स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में एक छात्र के साथ मारपीट करने का रील बनाकर उनके ही साथियों ने सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर दिया। घटना के बाद आहत छात्र के परिजनों ने पुरानी बस्ती थाने में दोषी छात्रों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। जिस छात्र के साथ मारपीट की घटना हुई है, वह नवमी का छात्र बताया जा रहा वह नवमी का छात्र बताया जा रहा है। मारपीट करने वाले बाहरी लड़के बताए जा रहे हैं, जिन्हें छात्र के अन्य साथियों ने बुलाकर मारपीट करवाई है। पीड़त तथा मारपीट करने वाले सभी छात्र नाबालिग हैं।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्र के साथ मारपीट करवाने वाले अन्य छात्र आपस में सहपाठी हैं। उनका पीड़ित छात्र के साथ विवाद था। इसीलिए सहपाठियों ने बाहरी लड़कों की मदद से छात्र के साथ मारपीट  करने वाले छात्रों ने पीड़ित छात्र के साथ मारपीटकरने का वीडियो बनाकर अपने साथियों के पास भेज दिया। जिस छात्र के साथ इनके सहपाठियों के साथ विवाद था, उन छात्रों ने पीड़ित छात्र की मारपीट का वीडियो को रील बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। स्कूल प्रबंधन पर आरोप है कि जिन छात्रों ने छात्र के साथ मारपीट करवाई, जानकारी मिलने के बाद भी दोषी छात्रों के खिलाफ किसी तरह से कोई कार्रवाई नहीं की।

See also  अक्षय ऊर्जा दिवसः ऊर्जा दक्षता में नवोन्मेष के लिए सीआईआई ने वेदांता एल्यूमिनियम को किया सम्मानित

मां के वकील होने की धौंस
पीड़ित छात्र के साथ जिन छात्रों ने मारपीट की है, उनमें से एक छात्र ने अपने आपको डॉन बताते हुए अपनी मां के वकील होने की धौंस दिखाई। साथ ही उसने छात्र को धमकी देते हुए कहा कि उसकी मां वकील है, जज के साथ सेटिंग है। थाना में शिकायत दर्ज करने के बाद भी वो उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। घटना के बाद आहत छात्र के स्कूल से टीसी निकाले जाने की बात सामने आई है, हालांकि इस बात की किसी ने अधिकृत तौर पर पुष्टि नहीं की है।