छत्तीसगढ़ के पखांजुर काम दिलाने का झांसा देकर बांदे क्षेत्र की एक युवती को मध्यप्रदेश ले जाकर महिला को 50 हजार रुपये में बेचकर शादी कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में बांदे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में महिला समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एमपी के खंडवा में मिली
पुलिस के मुताबिक, बांदे थाना क्षेत्र की एक महिला के पति ने 9 अप्रैल 2026 को गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान महिला के मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश पहुंचकर 5 अगस्त को महिला को बरामद किया और पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ।
पांच महीने तक रही युवती
महिला ने पुलिस को बताया कि, अनीता पवार, जमना लाल भील और जितेंद्र राठौर ने काम दिलाने के बहाने उसे मध्यप्रदेश ले जाकर 50 हजार रुपये में जितेंद्र राठौर के पास बेच दिया और उसकी शादी करा दी। महिला को करीब पांच महीने तक जितेंद्र राठौर के घर में रखा गया था। मामले में पुलिस ने अनीता पवार, जितेंद्र राठौर और जमना लाल भील को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 143(2), 61(2), 127(4) और 87 के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।
हेल्पलाइन नंबर पर पुलिस को दें सूचना
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। मामले में बांदे थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई की है। पुलिस की अपील है कि, अपराध से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने के लिए कांकेर पुलिस की अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर संपर्क किया जा सकता है।
कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र से एक युवती को काम दिलाने के नाम पर एमपी ले जाकर बेच देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।@KankerDistrict #Chhattisgarh #HumanTrafficking @KankerPolice pic.twitter.com/A8qGiroxVN
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) August 8, 2026