छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शराब पिलाकर तीन युवकों ने महिला की आबरू लूट ली. शर्मनाक करतूत को अंजाम देने वाले नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
जानकारी के मुताबिक, न्यायधानी बिलासपुर के चकरभाठा निवासी महिला को सरोना शराब दुकान के पास लेकर गए. जहां उसे जबरन या बहला-फुसलाकर शराब पिलाई गई. शराब सेवन से महिला सुध-बुध खो बैठी. सुरक्षित ठिकाने के बजाए आरोपियों ने उस आबादी वाले क्षेत्र को अंजाम देने के लिए चुना जहां हाइवे होने के बावजूद सर्वीस रोड पर स्ट्रीट लाइट नहीं है. अंधेरे का फायदा उठाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया.
पुलिस के अनुसार, बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र की रहने वाली महिला रायपुर आई थी। इसी दौरान कुछ युवक उसे अपने साथ सरोना क्षेत्र की ओर ले गए। आरोप है कि वहां महिला को शराब पिलाई गई। इसके बाद उसकी स्थिति का फायदा उठाकर आरोपियों ने उसके साथ गंदा काम किया।
बताया जा रहा है कि पहली घटना सरोना क्षेत्र में हाईवे के समीप सर्विस रोड के आसपास हुई। वहां पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण अंधेरे का फायदा उठाने का आरोप है। इसके बाद आरोपी महिला को आरडी तिवारी स्कूल के मैदान की ओर ले गए। आरोप है कि वहां भी महिला को शराब पिलाई गई और उसके साथ दोबारा गंदा काम किया गया।
घटना के बाद पीड़िता ने आजाद चौक थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। चूंकि घटनास्थल डीडी नगर थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए आजाद चौक पुलिस ने जीरो में मामला दर्ज करने के बाद केस को आगे की कार्रवाई के लिए डीडी नगर थाना पुलिस को सौंप दिया।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने शिवा, आयुष और दुर्गा समेत एक नाबालिग को पकड़ा है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना के दौरान आरोपियों की भूमिका, घटनास्थल और अन्य परिस्थितियों से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में महिलाओं की सुरक्षा और सुनसान स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।