प्रेमिका के साथ कर रहा मस्ती, आ धमकी पत्नी, जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

कहानी एक फ्लैट की है.पति-पत्नी की और बीच में अचानक हुई एक दूसरी लड़की की एंट्री. फिर क्या था, बंद फ्लैट के अंदर और बाहर शुरू हो गया ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा कि आसपास के लोग भी तमाशा देखने के लिए जमा हो गए. बात सिर्फ कहासुनी तक रहती तो शायद मामला वहीं निपट जाता. लेकिन देखते ही देखते बात हाथापाई और थप्पड़बाज़ी तक पहुंच गई. किसी ने इस पूरे ड्रामे को अपने कैमरे में कैद कर लिया और अब यही ‘पति-पत्नी और वो’ का कलेश सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

कोर्ट की तारीख छोड़ दूसरी लड़की के पास पहुंचा था पति

ये मामला सेंट्रल नोएडा के गौर सिटी के एवेन्यू सोसाइटी का है. सेक्टर 168 में रहने वाली एक महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है और दोनों अलग रह रहे हैं. शुक्रवार को उनके केस की कोर्ट में सुनवाई थी. लेकिन पति अदालत नहीं पहुंचा. शक होने पर पत्नी ने पति की लोकेशन और जानकारी जुटाना शुरू किया जो उसे सीधे गौर सिटी-2 के एक फ्लैट तक ले आई.

फ्लैट का नजारा देखते ही चढ़ा पत्नी का पारा

जैसे ही पत्नी फ्लैट के अंदर दाखिल हुई सामने का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए. पति वहां एक दूसरी लड़की के साथ मौजूद था. पति को किसी अन्य महिला के साथ देखते ही पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. पहले तो तीखे सवाल-जवाब हुए. फिर पत्नी और उस लड़की के बीच जुबानी जंग छिड़ गई.

मारपीट की आवाज सुन सोसाइटी में जमा हो गई भीड़

देखते ही देखते दोनों महिलाओं के बीच की बहस हाथापाई में बदल गई. चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर आसपास के पड़ोसी और सिक्योरिटी गार्ड भी मौके पर जमा हो गए.इसी बीच किसी ने इस पूरी फाइट का वीडियो बना लिया जो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है.

See also  नन्ही बेटी ने सुपरमैन की तरह रिक्शा उठाकर बचाई मां की जान, देखें वीडियो

पुलिस की एंट्री और कहानी का दूसरा पहलू

हंगामे की सूचना पर दोनों पक्ष गौर सिटी-2 पुलिस चौकी पहुंचे. पुलिस पूछताछ में इस ड्रामे का एक दूसरा पहलू भी सामने आया. पुलिस के मुताबिक, फ्लैट में मौजूद लड़की उस शख्स की सिर्फ दोस्त थी. लड़की अपना फ्लैट खाली कर रही थी और उसे सामान शिफ्ट करने के लिए मदद की जरूरत थी इसलिए उसने शख्स को बुलाया था. इसी दौरान पत्नी वहां पहुंच गई और गलतफहमी में विवाद खड़ा हो गया.

कोतवाली प्रभारी मुनिंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष चौकी जरूर आए थे और उनसे घटना की पूरी जानकारी ली गई. लेकिन अजीब बात यह रही कि इतना हंगामा होने और वीडियो वायरल होने के बावजूद किसी भी पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ कोई लिखित शिकायत नहीं दी. अब पति-पत्नी के इस बिखरे रिश्ते की कहानी आगे क्या मोड़ लेती है यह तो वक्त ही बताएगा. लेकिन फिलहाल गौर सिटी का यह वीडियो हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है.

See also  दिल छु लेने वाला दृश्य, माशूम बच्चे की दर्दभरा शब्द किसी को भी भावुक कर देगा, देखें वीडियो