पैसे की कमी नहीं रोकेगी पढ़ाई, पढ़ाई के साथ भी कर सकते हैं अच्छी कमाई, इन तरीकों से कर सकते हैं कमाई

कई छात्र पैसे की तंगी होने के कारण पढ़ाई बीच में छोड़ देते हैं और कमाना शुरू कर देते हैं. लेकिन पढ़ाई के साथ भी कमाया जा सकता है. आज कई ऐसे विकल्‍प मौजूद हैं, जिनके जरिए पढ़ते हुए कमाना कठिन काम नहीं है. अगर आप आर्थिक तौर पर सशक्‍त नहीं हैं, या पैसे की तंगी है तो घबराने की जरूरत नहीं है. पढ़ाई के साथ भी अच्छी कमाई कर सकते हैं.

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना, बिना गारंटी 50 हजार तक लोन, लाखों लोग हुए लाभान्वित

पढ़ाई करते हुए इन तरीकों से कर सकते हैं कमाई-  

घर बैठे फ्रीलांस का काम करें 

कई तरह से फ्रीलांस का काम कर सकते हैं. जैसे कंटेंट राइटिंग, ग्राफिक डिजाइन, वीडियो एडिटिंग, डाटा एंट्री का काम आता हो आसानी से फ्रीलांस का काम कर सकते हैं. Fiverr, Upwork जैसी वेबसाइट ऐसी हैं, जहां डिटेल डालने से फ्रीलांस का काम मिलना शुरू हो जाता है.

See also  Solar Rooftop Yojana, बिजली बिल के झनझट से मुक्ति, 90% तक की सब्सिडी

ट्यूशन पढ़ाकर पैसे कमाएं

ट्यूशन पढ़ाकर पैसे कमाएं. आप जिस भी विषय में अच्छे हैं, बच्चों को उस विषय की ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दें. इससे अच्छी कमाई हो सकती है, उस विषय पर आपकी पकड़ और मजबूती होगी. घर बैठे काम कर सकते हैं.

पार्ट टाइम नौकरी 

कई कंपनियां पार्ट टाइम जॉब का विकल्‍प देती हैं. इसे आप अपनी सुविधा अनुसार समय चुनकर कर सकते हैं. जैसे डिलीवरी का काम या स्‍टोर एसिसटेंट आदि.

 

कैसे मिलेगा पर्सनल लोन, जाने ऑनलाइन पर्सनल लोन के लिए आवेदन कैसे करें

 

पेड इंटर्नशिप 

कई कंपनियां फ्रेशर्स को सीखने के साथ पैसा देती हैं. इसे Paid Internship कहा जाता है. इसमें आप जिस फील्‍ड में करियर बनाना चाहते हैं वहां का प्रेक्टिल एक्‍सपीरियंस तो मिलता ही है, साथ ही इनकम भी होती है.

ऑनलाइन काम ढूंढ़ें तो इन बातों का रखें ध्‍यान- 

ऑनलाइन काम ढूंढ़ते हैं तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाहिए जिससे आप ठगी के शिकार ना हो जाएं. जैसे काम तो तलाशें पर अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता दें. Fake ऐप्‍स और स्‍कैम्‍स से बचें. अपनी स्किल को लगातार इंप्रूव करते रहें.

See also  सैनिक स्कूल में कराना है अपने बच्चे का दाखिला तो कर लें ये तैयारी, जाने कैसे करें आवेदन 

 

होम लोन पर 4% ब्याज सब्सिडी, सरकार की नई स्कीम से EMI होगी कम, जानें किसे मिलेगा लाभ