रक्षाबंधन पर ससुराल जा रहे पति ने गुस्से में बाइक में लगा दी आग, मिठाई खरीदने को लेकर पति-पत्नी में हुआ था विवाद, बाइक पूरी तरह जलकर राख

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पति-पत्नी के बीच छोटी सी बात को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में अपनी बाइक को ही आग के हवाले कर दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि परिवार रक्षाबंधन पर ससुराल जा रहा था. रास्ते में मिठाई और कोल्ड ड्रिंक खरीदने को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हुई. इसके बाद पति ने सड़क किनारे बाइक रोककर उसमें आग लगा दी. बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई.

 

कोरबा में पेट्रोल डालकर कार और बाइक में लगाई आग

मिठाई खरीदने को लेकर शुरू हुआ विवाद

मामला नांगल सोती क्षेत्र के दहीरपुर गांव का है. जटपुरा निवासी बबलू सैनी रक्षाबंधन के मौके पर पत्नी और बच्चों के साथ कोट सराय स्थित अपनी ससुराल जा रहा था. रास्ते में पत्नी ने अपने मायके वालों के लिए दो डिब्बे मिठाई और कोल्ड ड्रिंक की बड़ी बोतल खरीदने के लिए कहा. बताया जा रहा है कि बबलू ने दो की जगह केवल एक डिब्बा मिठाई खरीदा. इसी बात को लेकर पत्नी ने नाराजगी जताई और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.

See also  झांसी रेलवे स्टेशन पर महिला की सुरक्षित डिलीवरी, महिला कर्मचारियों की तत्परता से बचीं दो जानें

 

CG : टक्कर के बाद ट्रक ने बाइक को 200 मीटर तक घसीटा, दो युवकों की मौके पर ही मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, बाइक में लगी आग

 

गुस्से में सड़क किनारे रोक दी बाइक

पत्नी से विवाद के बाद बबलू काफी गुस्से में आ गया. दहीरपुर गांव में पंचायत घर के पास उसने सड़क किनारे अपनी अपाचे मोटरसाइकिल रोक दी. इसके बाद गुस्से में उसने बाइक में आग लगा दी. कुछ ही देर में बाइक से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं. देखते ही देखते मोटरसाइकिल धू-धू कर जलने लगी और पूरी तरह राख हो गई.

बच्चों और पत्नी के सामने बाइक हुई खाक

जिस समय बबलू ने बाइक में आग लगाई, उस दौरान उसकी पत्नी और बच्चे भी उसके साथ मौजूद थे. अचानक हुई इस घटना से पत्नी और बच्चे काफी सहम गए. आग लगने के बाद बबलू बाइक को वहीं छोड़कर पैदल ही आगे चल दिया. उसके पीछे पत्नी और बच्चे भी पैदल चलने लगे. घटना के दौरान सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों ने जलती हुई बाइक का वीडियो बना लिया. बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, दो साल पहले हुई थी शादी, मंदिर जाने के लिए पत्नी ने बनाया था प्लान

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बाइक में आग लगाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद यह घटना चर्चा में आ गई. वीडियो में सड़क किनारे बाइक जलती हुई दिखाई दे रही है. आसपास मौजूद लोग घटना को देखते नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से किसी कार्रवाई या बाइक में आग लगाने के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. शुरुआती तौर पर घटना को पति-पत्नी के बीच हुए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है.

See also  भारत का वन क्षेत्र एक दशक में 1.91 हेक्टेयर बढ़ा, एशिया में सबसे तेज विस्तार; FAO रिपोर्ट में विश्व में 9वें स्थान पर