दुर्ग में युवक की बेरहमी से हत्या, पांच युवकों ने चाकू और पत्थर से हमला, दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, हथियार देखकर पीछे हटे

दुर्ग में रक्षाबंधन की रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन दोस्त बिरयानी खाने के लिए निकले थे। इसी दौरान चंडी मंदिर के पास गाली-गलौज को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पांच युवकों ने मिलकर धन्ना चौधरी नामक युवक पर चाकू और पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद धन्ना सड़क पर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

सरेआम तलवार से वार कर बेरहमी से हत्या, वारदात का सामने आया लाइव विडियो, दिल दहला देने वाला दृश्य

 

जानकारी के मुताबिक, धन्ना चौधरी अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से बिरयानी खाने निकला था। चंडी मंदिर के पास नयापारा मार्ग पर पीछे से आ रहे कुछ युवकों ने उन्हें गाली दी। गाली सुनने के बाद धन्ना ने वाहन रोक दिया और युवकों से गाली देने की वजह पूछी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट की स्थिति बन गई। धन्ना और उसके दोस्तों ने देखा कि दूसरे पक्ष के युवकों के पास चाकू और धारदार हथियार थे। इसी दौरान आरोपियों ने धन्ना पर चाकू और पत्थर से हमला कर दिया।

See also  हवाई और रेल सेवाएं बंद, बस्तर का पर्यटन और रोजगार ठप

CG : महिला की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान, घटनास्थल पर खून से सना सीमेंट के टूटे पोल

 

हमले में धन्ना को गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर गिर पड़ा। उसके दोनों दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों के हाथ में धारदार हथियार देखकर वे पीछे हट गए। कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। धन्ना गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा रहा। इसके बाद उसके दोस्तों ने किसी तरह उसे ई-रिक्शा की मदद से दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद धन्ना को मृत घोषित कर दिया।

 

सास की बेरहमी से हत्या कर शव को भूसे के ढेर में जलाया, हड्डियां और चूड़ियां मिलने से हुई पहचान, जाँच में जुटी पुलिस

 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान की जा सके। घटना को लेकर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार जांच में जुटी हुई है।

See also  हज यात्रा संपन्न होने पर हज कमेटी अध्यक्ष ने सीएम विष्णु देव साय को भेंट किया ज़मज़म जल और खजूर

 

हैवान पिता ने अपनी ही 4 साल की मासूम बेटी को बनाया हवस का शिकार, फिर कर दी बेरहमी से हत्या, मां ने की फांसी की मांग