कोरबा में पानी के तेज बहाव में डूब गई स्कॉर्पियो, तीन ने बाहर निकलकर बचाई अपनी जान, मना करने के बावजूद वे पार कर रहे थे नाला

छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर का दादर नाला उफान पर है। शनिवार सुबह नाला पार कर रही स्कॉर्पियो पानी के तेज बहाव में डूब गई। गाड़ी में सवार तीन दोस्तों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आधे घंटे बाद गाड़ी को भी बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि मना करने के बावजूद वे नाला पार कर रहे थे। घटना के बाद दोनों तरफ आवाजाही बंद कर दी गई है। वहीं, कोरबा जिले में लगातार बारिश के बाद कई वार्डों में पानी भर गया है।

 

पामगढ़ के दुपट्टा नाले में बही थार, बाल बाल बचे 3 बस ट्रांसपोर्टर मालिक, सुबह से हो रही तेज बारिश

 

नगर निगम क्षेत्र के आरपी नगर, चिमनी भट्टा, शारदा विहार, अमरैया पारा, मोती सागर पारा, सीतामणी और मुड़ापार में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। चिमनी भट्टा में 40 घरों और शारदा विहार अटल आवास में 12 से अधिक घरों में नाले का गंदा पानी घुसा है। मौसम विभाग ने आज कुछ जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

See also  Malaria Vaccine: अब मलेरिया भी होगा खत्म, परीक्षण में पास हुआ टीका, सीडीएल कसौली ने दी मंजूरी