CG : मुर्गा नहीं बनाने पर पति ने पत्नी की कर दी हत्या, डंडे से पेट और सिर पर वारकर दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने किया आरोपी पति को गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां मुर्गा नहीं बनाने पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पहले तो दोनों ने साथ बैठकर हड़िया (चावल से बना नशीला पेय पदार्थ) पिया। जिसके बाद नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ।

 

मिली जानकारी अनुसार, यह पूरी घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जोकापाट के लालदारा पारा का है। जहां सिर्फ मुर्गा नहीं बनाने को लेकर पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। बता दें कि, आरोपी पति ने डंडे से पेट और सिर पर वार किया, जिससे पत्नी ही मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडे को जब्त कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

कोरबा में पानी के तेज बहाव में डूब गई स्कॉर्पियो, तीन ने बाहर निकलकर बचाई अपनी जान, मना करने के बावजूद वे पार कर रहे थे नाला

 

See also  आप पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद अब नए मिशन पर