छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां मुर्गा नहीं बनाने पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पहले तो दोनों ने साथ बैठकर हड़िया (चावल से बना नशीला पेय पदार्थ) पिया। जिसके बाद नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ।
मिली जानकारी अनुसार, यह पूरी घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जोकापाट के लालदारा पारा का है। जहां सिर्फ मुर्गा नहीं बनाने को लेकर पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। बता दें कि, आरोपी पति ने डंडे से पेट और सिर पर वार किया, जिससे पत्नी ही मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडे को जब्त कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।