जांजगीर जिले के थाना पामगढ़ थाना क्षेत्र का मामला उधारी के ₹2,000 मांगने को लेकर हुए विवाद में युवक शिवा उर्फ भोलेशंकर टंडन के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पामगढ़ पुलिस ने मुख्य आरोपी अविनाश उर्फ मन्नू कुर्रे (26 वर्ष) निवासी पामगढ़ को रायपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पामगढ़ में भैया-भाभी पर लाठी से ताबड़तोड़ वार, भाभी की मौत, भैया जूझ रहा मौत से, आरोपी गिरफ्तार
घटना 29 अगस्त 2026 की दोपहर की है। आरोपी अविनाश उर्फ मन्नू एवं उसके साथियों द्वारा उधारी की रकम मांगने की बात को लेकर रमेश टंडन उर्फ महेश एवं उसके पुत्र शिवा उर्फ भोलेशंकर के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का एवं लकड़ी के डंडे से मारपीट की गई। हमले में शिवा के सिर, पैर, पीठ एवं कमर में गंभीर चोटें आईं।
पामगढ़ में शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार, पीड़िता सुरक्षित बरामद, आरोपी पहुंचा हवालात
घायल शिवा का उपचार रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में चल रहा था, जहां 30 अगस्त 2026 को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने मर्ग डायरी प्राप्त कर उसे अपराध डायरी में शामिल किया तथा प्रकरण में हत्या संबंधी धारा 103(1) बीएनएस सहित अन्य धाराएं जोड़ी गईं।
पामगढ़ में अर्धनग्न शिक्षक की शर्मनाक हरकत, छात्रा से छेड़छाड़ की कोशिश, परिजनों में भारी आक्रोश, हिरासत में आरोपी प्रधान पाठक
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क के मार्गदर्शन एवं SDOP शिवरीनारायण श्री तोमेश वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई। आरोपी के रायपुर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना स्वीकार किए जाने पर उसे 31 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।