अकलतरा में ट्रक के लेन-देन को लेकर दोस्त की पीट-पीटकर हत्या, वारदात को एक्सीडेंट का रूप देने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर जिला में ट्रक के लेन-देन को लेकर दोस्त की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी| आरोपियों ने  वारदात को एक्सीडेंट का रूप देने का प्रयास भी किया था| किन्तु  पुलिस की बारीकी से पूछताछ में राज खुल गया| जिसमें पता चला की वह हादसा नहीं, हत्या थी, आरोपियों ने  शराब पार्टी में हुए विवाद के बाद साथी के साथ मिलकर दोस्त को उतारा मौत के घाट उतारा था | अकलतरा पुलिस की सघन जांच में आरोपी ने हत्या का जुर्म किया स्वीकार, गिरफ्तार आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है|  अकलतरा पुलिस ने सुलझाई संदिग्ध मौत की गुत्थी एक्सीडेंट के तहत दर्ज मामला हत्या में बदला है और घटना में उपयोग कार भी जब्त कर ली है| आरोपी हेमंत सिंह ठाकुर (23 वर्ष), पिता गोविंद सिंह ठाकुर, निवासी दीनदयाल कॉलोनी, बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया है|

 

अकलतरा में बाइक सवारों को रौंदने वाला वाहन 150 किमी दूर पकड़ाया, घटना में 1 युवक की हुई थी मौत, 2 का उपचार जारी

 

See also  CG अरपा भैंसाझार परियोजना: 11 SDM पर गलत मुआवजा बांटने के आरोप, जांच के घेरे में अधिकारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना  दिनांक 24.06.26 को सोनादुला-सांकर भारतमाला रोड पर वाहन क्रमांक CG 10 BP 9060 की घटना में मृतक अरविंद सिंह लोधी (26 वर्ष), निवासी सकरी, बिलासपुर की मृत्यु हुई थी। थाना अकलतरा पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना को सड़क दुर्घटना मानते हुए वाहन चालक के विरुद्ध धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।

कैसे खुला राज

SDOP अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी जय कुमार साहू और चौकी प्रभारी कोटमीसोनार विनोद जाटवर ने जब आरोपी हेमंत सिंह ठाकुर दीनदयाल कॉलोनी बिलासपुर से कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया।आरोपी ने कबूला – ट्रक के लेन-देन को लेकर मृतक से पुराना विवाद था। घटना वाले दिन शराब पार्टी के दौरान कहासुनी बढ़ गई। फिर हेमंत ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर अरविंद को लात-घूंसों से पीट-पीटकर मार डाला और सबूत मिटाने के लिए लाश को कार के नीचे डालकर एक्सीडेंट का नाटक रचा।

See also  जंगली मशरूम : 4 खेत में 2 घर में बेहोश, सुकमा जिले के पालामडगु गांव का मामला 

 

अकलतरा में स्कूल परिसर में फांसी के फंदे पर लटका मिला चौकीदार की लाश, मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

 

जांच में हत्या के तथ्य सामने आने पर प्रकरण में धारा 103(1), 3(5) बीएनएस जोड़ी गई तथा पूर्व में दर्ज धारा 106(1) बीएनएस को हटाया गया। घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक CG 10 BP 9060 को विधिवत जब्त कर आरोपी हेमंत सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। प्रकरण की विवेचना एवं फरार एक अन्य आरोपी की पातासाजी जारी है।

उक्त कार्रवाई में एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह, निरीक्षक जय कुमार साहू, उप निरीक्षक विनोद जाटवर सहित थाना अकलतरा एवं पुलिस सहायता केन्द्र कोटमीसोनार के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

 

अकलतरा में देखते ही देखते उजड़ा हंसता खेलता परिवार, एक के बाद एक तीन बच्चियों की संदिग्ध मौत, माँ ने बताई उस दर्दभरी रात की दास्ताँ