4 घंटे तक क्लासरूम से बाहर खड़े रहने की सज़ा, आहत छात्रा ने स्कूल की छत से लगाई छलांग, हुई मौत, मची अफरा-तफरी

हरियाणा के फरीदाबाद में एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। छोटी सी गलती पर मिली कथित मानसिक प्रताड़ना ने एक होनहार छात्रा की जान ले ली। गाजीपुर रोड स्थित नवोदय विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा जानवी ने स्कूल की छत से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

 

हरियाणा के फरीदाबाद में एक निजी स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया. मामला थाना डबुआ क्षेत्र के गाजीपुर रोड स्थित ढाबा कॉलोनी का है. बताया जा रहा है कि छात्रा को करीब चार घंटे तक पनिशमेंट के तौर पर क्लासरूम से बाहर खड़ा रखा गया था. इसके बाद छात्रा स्कूल की छत पर पहुंची और वहां से नीचे छलांग लगा दी. गंभीर रूप से घायल छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

चलती स्लीपर बस में 11वीं क्लास की 16 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप, दो लोग गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. छात्रा के छत से नीचे गिरते ही स्कूल स्टाफ और अन्य लोग मौके पर पहुंचे. इसके बाद परिजन और स्कूल कर्मचारी उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर रवाना हुए. हालांकि, छात्रा की हालत बेहद गंभीर थी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई.

See also  किसानों को अब 5 मिनट में ई-केसीसी से ऋण: सीएम योगी

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

परिजनों का आरोप है कि छात्रा को करीब चार घंटे तक सजा के तौर पर क्लासरूम से बाहर खड़ा किया गया था. इसके बाद वह स्कूल की छत पर चली गई और वहां से नीचे कूद गई. हालांकि, छात्रा को किस कारण से सजा दी गई थी और घटना से पहले स्कूल परिसर में वास्तव में क्या हुआ था, इसकी पुलिस जांच कर रही है.

घटना की सूचना मिलते ही डबुआ थाना पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और छात्रा के परिजनों से पूछताछ कर रही है. साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि छात्रा छत तक कैसे पहुंची और घटना के पीछे की परिस्थितियां क्या थीं.

बिलासपुर में स्कूल की छुट्टी के बाद कक्षा 10वीं में की दो नाबालिग छात्राएं लापता, खबर से इलाके में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

पुलिस स्कूल में मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटा रही है. जांच के दौरान स्कूल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा सकती है. पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि छात्रा को पनिशमेंट देने के आरोपों में कितनी सच्चाई है और क्या इस घटना के पीछे कोई अन्य कारण भी था.

See also  बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: कहीं भी नमाज अदा करने का अधिकार नहीं दिया जा सकता, जानें पूरा मामला

थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्कूल प्रबंधन तथा परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल छात्रा की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और घटना की पूरी सच्चाई सामने आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

 

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक घटना, गहरी नींद में सो रही 6 छात्राओं को सांप ने डसा, शासकीय कन्या छात्रावास में अफरा-तफरी, 3 छात्राओं की मौत

 

छोटी सी गलती, खौफनाक सजा
मृतका जानवी के माता-पिता ने स्कूल प्रशासन और शिक्षक पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार, जानवी बिना बताए बिरयानी खाने के लिए चली गई थी। जब इस बात की भनक स्कूल के शिक्षक को लगी, तो उन्होंने आपा खो दिया और जानवी को सजा के तौर पर लगातार चार घंटे तक स्कूल में खड़ा रखा।

See also  दिल्ली के रिज क्षेत्र की बदलेगी तस्वीर, 70 लाख पौधों से बनेगा राजधानी का हरित फेफड़ा

 

अपमान बर्दाश्त नहीं कर पाई मासूम
परिजनों का रो-रोकर कहना है कि इतने लंबे समय तक सबके सामने खड़े रहने की सजा से जानवी गहरे सदमे में थी। उसने खुद को बुरी तरह अपमानित महसूस किया। इसी मानसिक दबाव और ग्लानि के चलते मासूम ने इतना बड़ा कदम उठा लिया और सीधे स्कूल की छत पर जाकर वहां से छलांग लगा दी।

 

अकलतरा के स्कूल में छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, धारा 74, 75, पॉक्सो एक्ट के तहत हुई कार्रवाई