दिल्ली में एक चलती स्लीपर बस में 11वीं क्लास की 16 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना 4 अगस्त की रात की बताई जा रही है. आरोपियों की पहचान बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप के तौर पर हुई है. पुलिस ने उस स्लीपर बस को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है.
चलती बस में महिला से गैंगरेप, खून से लथपथ होने के बाद सुनसान इलाके में फेंककर फरार, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है. वह परिवार से अनबन के बाद बिना बताए घर से निकल गई थी. छात्रा घर से कजिन से मिलने नोएडा जा रही थी. बताया जा रहा है कि भारी बारिश और अंधेरे के बीच छात्रा गलती से परी चौक पर उतर गई. उसी समय, एक खाली स्लीपर बस वहां आती है और ड्राइवर और कंडक्टर ने उसे बताया कि वे नोएडा सेक्टर-63 की ओर जा रहे हैं.
कार में गैंगरेप फिर गोली मारी दी, शख्स को बदनाम करने महिला ने रची साजिश, ऐसे खुला राज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस के चलने के कुछ ही देर बाद कंडक्टर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं. पीड़िता के बयान के मुताबिक, इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर दोनों ने उसके साथ रेप किया और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी. रेप के बाद छात्रा को देर रात कश्मीरी गेट बस टर्मिनल के पास रिंग रोड पर छोड़ दिया और फिर भाग गए. घबराई हुई छात्रा कश्मीरी गेट पुलिस के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी. जांच के बाद, पुलिस ने तिमारपुर के बस पार्किंग एरिया से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
मुंहबोली बहन के साथ करता था रेप और पूरी पैतृक संपत्ति को हड़पना चाहता था संजू त्रिपाठी, 11 गिरफ्तार, 5 फरार
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बस पहले खराब हो गई थी और उसे मरम्मत के लिए सूरजपुर के एक वर्कशॉप में ले जाया गया था. मरम्मत का काम पूरा होने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर खाली बस को तिमारपुर ले जा रहे थे, तभी परी चौक पर उन्हें वह छात्रा मिली. बस ने परी चौक से कश्मीरी गेट तक लगभग 47 किलोमीटर का सफर तय किया. स्लीपर बस में पर्दे लगे हुए थे, जिसकी वजह से बाहर से लोग देख नहीं पाए.
दिल्ली-नोएडा: 16 साल की बच्ची से बस में गैंगरेप का आरोप 4 अगस्त की रात बारिश में परी चौक पर उतरी।
आरोप है कि खाली बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने उसे बस में बैठाया और सामूहिक बलात्कार किया।
पुलिस ने बस जब्त कर जांच शुरू की है।es pic.twitter.com/gSPHPmh6Ye
— Manoj Jain (@manoj14440) August 31, 2026