पामगढ़ में सतनामी समाज का फूटा गुस्सा, भारी संख्या में पहुंचे एसडीएम कार्यालय, दिया 3 दिनों का अल्टीमेटम, वरना होगा एसपी ऑफिस का घेराव

जांजगीर जिला के पामगढ़ में दलित युवक की हत्या के 72 दिन बाद भी आरोपियों को पकड़ने में नाकाम पुलिस के खिलाफ सतनामी समाज का गुस्सा जमकर फूटा| समाज के लोग पामगढ़ एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जमकर प्रशासन और पुलिस विभाग के खिलाफ नारेबाजी की| साथ ही उन्होंने 3 दिनों के भीतर आरोपियों को नहीं पकड़ने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी देते हुए ज्ञापन सौंपा |

 

पामगढ़ में सतनामी समाज का फूटा गुस्सा, भारी संख्या में पहुंचे एसडीएम कार्यालय, दिया 3 दिनों का अल्टीमेटम, वरना होगा एसपी ऑफिस का घेराव

 

ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन एवं पुलिस से हत्या मामले में फरार/संबंधित आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी कर मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों ने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि निर्धारित समयावधि के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं होने पर वे आगे की रणनीति बनाकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

ज्ञापनकर्ताओं ने कहा कि हत्या जैसे गंभीर मामले में आरोपी की गिरफ्तारी में किसी भी प्रकार की देरी से मृतक के परिजनों एवं समाज में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

See also  रायपुर : पीएम सूर्य घर योजना से मिल रही बिजली बिल में छुटकारा

 

पामगढ़ में सतनामी समाज का फूटा गुस्सा, भारी संख्या में पहुंचे एसडीएम कार्यालय, दिया 3 दिनों का अल्टीमेटम, वरना होगा एसपी ऑफिस का घेराव

 

इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक स्वर में मृतक अमित कुमार भंडारी सतनामी के परिवार को न्याय दिलाने तथा हत्या के आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। ज्ञापनकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य कानून के दायरे में रहकर न्याय की मांग करना है और यदि तीन दिवस के भीतर संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती है तो आगे शांतिपूर्ण आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा।

 

पामगढ़ : दो माह बाद भी हत्यारों को नहीं पकड़ पाई पुलिस, सतनामी समाज में बढ़ा आक्रोश, जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की मांग

 

 

पामगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की लाश, 2 दिन से था लापता, जाँच में जुटी पुलिस