सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास के ज्येष्ठपुत्र ने थमा कांग्रेस का दामन, एक पुत्र बीजेपी में मंत्री

छत्तीसगढ़ की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के ज्येष्ठपुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। पूर्व सीएम के रायपुर निवास में आयोजित कार्यक्रम में भूपेश बघेल ने कांग्रेस में शामिल होने पर ढाल दास का स्वागत किया। उनके कांग्रेस प्रवेश से प्रदेश की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

 

ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने को राजनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। उनके परिवार की सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखते हुए कांग्रेस में उनका प्रवेश पार्टी के लिए भी अहम माना जा रहा है।

 

गौरतलब है कि गुरु बालदास का सतनामी समाज में प्रभाव माना जाता है, जबकि उनके पुत्र खुशवंत साहब वर्तमान भाजपा सरकार में मंत्री हैं। ऐसे में परिवार के वरिष्ठ सदस्य ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने से प्रदेश की राजनीति में इसके संभावित असर को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है|

See also  कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा

 

आपको बता दें कि पूर्व में जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी तो धर्मगुरु कांग्रेस के करीब थे। उन्होंने अपने पुत्र के लिए विधानसभा चुनाव 2018 में  टिकट की मांग की थी किंतु उन्हें आश्वाशन देने के बाद भी टिकट नहीं दिया| इसके बाद भूपेश बघेल ने जांजगीर लोकसभा चुनाव 2019 में टिकट देने की बात कही। जिसके बाद गुरु खुशवंत साहेब  ने जांजगीर लोकसभा क्षेत्र का भ्रमण शुरू कर दिया था। लेकिन आखरी समय में रवि भारद्वाज को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। कांग्रेस पार्टी की इस हरकत के बाद धर्मगुरु ने कांग्रेस से मुंह मोड़ते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया था। बीजेपी ने अपने वादे के मुताबिक गुरु खुशवंत साहब को 2023 में आरंग विधानसभा से टिकट दिया और वहां से वह जीत कर आए हैं।