प्रेमी को मिलने के बहाने बुलाया फिर पति के साथ मिलकर पीट-पीटकर हत्या, अवैध संबंध का खुलासा होने पर बने कातिल, दोनों गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक विवाहिता से प्रेम संबंध युवक की जान पर भारी पड़ गया. महिला ने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है. मामला रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र में खैरहनी गांव का है. आरोप है कि इस गांव में रहने वाली महिला का अवैध संबंध हरचंदपुर थाना क्षेत्र के छतैया गांव निवासी रमाकांत के साथ था. इसका खुलासा होने पर महिला ने सारा दोष अपने बॉयफ्रेंड पर डाल दिया. पिर पति के साथ मिलकर उसकी हत्या भी कर दी.

 

CG : नशे में पत्नी की बेहरमी से पीट-पीटकर हत्या, होश में आने पर शव से लिपटकर रोते रहा पति, वारदात से पहले दोनों ने साथ बैठकर शराब पार्टी

बताया जा रहा है कि महिला ने पहले प्रेमी रमाकांत को मिलने के बहाने बुलाया. फिर पहले से घात लगाकर बैठे उसके पति ने ईंटों से कूचकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी महिला और उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है. परिजनों ने अपनी तहरीर में बताया कि रमाकांत को महिला का फोन आया था. इसके बाद वह उससे मिलने के लिए अपनी कार से खैरहनी पहुंचा, जहां उसकी हत्या की गई है.

See also  21 अगस्त को अलीगढ़ में होगा हिन्दू गौरव दिवस, कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर आएंगे CM योगी

प्रेमिका की मां की रॉड से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 

पुलिस के मुताबिक रमाकांत के खैरहनी पहुंचने पर उसकी पहली मुलाकात महिला के पति से हुई. जहां दोनों में पहले गाली गलौज और धक्का मुक्की हुई. इसी दौरान महिला भी आ गई और फिर दोनों पति-पत्नी ने मिलकर ईंट से रमाकांत की कूचकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. पड़ोसियों ने ही पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

पिता का बड़ी बहु से अवैध संबंध के कारण उनके नाम करने चला था संपत्ति, छोटे बहु-बेटे ने कोर्ट में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,

 

 

सूचना मिलने पर पहुंचे रमाकांत के परिजनों ने महिला और उसके पति के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है. इसमें दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर महिला और उसके पति को अरेस्ट कर लिया गया है. इनसे पूछताछ की जा रही है. सीओ महाराजगंज प्रदीप कुमार के मुताबिक, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

See also  छोटे उद्यमियों, हस्तशिल्पियों व कारीगरों के चेहरों पर प्रसन्नता लाने का माध्यम बनेगा स्वदेशी मेलाः राकेश सचान

 

 

बस स्टैंड पर लिव इन पार्टनर महिला की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, विडियो वायरल के बाद आरोपी पर बरसे पुलिस के डंडे