जांजगीर जिले के सुप्रसिद्ध पिकनिक स्थल देवरी चिचोली के हसदेव नदी में शुक्रवार को डूबे तीनों छात्रों का रविवार को बरामद कर लिया है| एक शव को एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस की टीम ने अभियान के दौरान रेस्क्यू कर लिया था| जबकि दोनों शव को आज सुबह बरामद किया है | घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है|
जांजगीर के मशहूर पिकनिक स्पाट चिचोली फिर हादसा, नहाने के दौरान 3 युवक डूबे, नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, सभी चौकसे कॉलेज बिलासपुर के स्टूडेंट
देवरी के हसदेव नदी में शुक्रवार को नदी के तेज बहाव में तीन युवक बह गए थे, जिसके बाद एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही थी। रविवार सुबह करीब 6 बजकर 15 मिनट पर 23 वर्षीय सचिन सिंह पिता यशवंत सिंह निवासी सूरजपुर का शव बरामद किया गया। इसके बाद सुबह करीब 7 बजे 22 वर्षीय मुरारी साहू पिता अशोक साहू निवासी कवर्धा का शव भी मिल गया। इससे पहले पवन पाल निवासी चिरमिरी का शव बरामद किया जा चुका था। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
जांजगीर : 20 घंटे बाद 15 किमी दूर मिला एक युवक शव, अभी भी 2 और की तलाश जारी
बताया जा रहा है कि बिलासपुर के चौकसे फार्मेसी कॉलेज में पढ़ने वाले 4 छात्र और 4 छात्राएं, कुल 8 लोग देवरी पिकनिक स्पॉट पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक नदी में हाथ धोने के लिए उतरा और तेज बहाव में बहने लगा। उसे बचाने के प्रयास में दो अन्य युवक भी नदी में चले गए और तीनों तेज बहाव की चपेट में आ गए। उनको बचाने के लिए चालक ने की भी बचाने की कोशिश की जब सफल नहीं हुआ तो वापस आ गया | फिर उसने ही सभी के परिजनों की जानकारी दी |
Janjgir : 27 घंटे बाद मिली सफलता, दस कदम दूर पानी के नीचे पत्थरों के बीच फंसा था छात्र का शव
हादसे के बाद घटनास्थल से कुदरी बैराज तक ड्रोन के जरिए भी निगरानी की गई। परिजन और एसडीएम मौके पर मौजूद रहे। वहीं हादसे के बाद जिला प्रशासन देवरी पिकनिक स्पॉट को डेंजर जोन घोषित कर लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने की तैयारी कर रहा है। ग्रामीणों ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और पर्यटकों को यहां आने से रोकने की मांग की है।