जांजगीर जिला के नवागढ़ में सड़कों की हालत बद से बदतर होती जा रही है| सड़को पर बने बड़े-बड़े गड्डो में पानी भरा रहता है | ऐसी हालत में इसी मार्ग से गाँव के लोगों को गुजारा करना पड़ रहा है| इस मार्ग पर हर रोज़ कोई ना कोई दुर्घटना हो रही है| जिससे ग्रामीण खासकर स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं शामिल है| ग्रामीणों ने कई बार अधिकारीयों और जनप्रतिनिधियों से इसकी शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक सड़कों में सुधार नहीं हो पा रहा है| जिससे इस गाँव के ग्रामीण बहुत आक्रोश में है| पूरा मामला ग्राम पंचायत बरभाठा का है |
बरभाठा में मनाया गया संविधान दिवस, पुष्पांजलि अर्पित कर को याद किए गए बाबा साहब अम्बेडकर
जिला जांजगीर चाँपा के जनपद पंचायत नवागढ़ के अंतर्गत आने वाले गांव ग्राम पंचायत बरभाठा का मुख्य मार्ग की सड़के इतनी बदहाल हो चुकी है कि वह नदी का रूप धारण कर चुकी है, फिर भी जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी संज्ञान नहीं ले पा रहे हैं। ऐसी बदहाल सड़कों पर बच्चे स्कूल कॉलेज जाते हैं, साथ ही इस मार्ग से स्कूल वाहन व बस आवाजाही करते हैं जो कभी भी काल की गाल में समा सकती है।
इस बदहाल सड़क के कारण आपातकालीन वाहन समय पर नहीं पहुंच पा रहा है, इस बदहाल सड़कों पर ग्राम के निवासी मजबूरी वस चलने को मज़बूर है। जगह-जगह सड़के गड्डो में तब्दील हो चुकी है जिससे उसमे पानी का जमाव हो जाता है जिससे बीमारी भी फैल रही है व बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। समय रहते सुधार नहीं हुआ तो इस गड्डो रूपी सड़क से भारी जानमाल की हानि हो सकती हैं। इसलिए गाँव के लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल कर सरकार के संज्ञान में लाने की कोशिश की जा रही है जिससे गड्डो रूपी सड़क जिसे लोग नदी का नाम दे रहे हैं फिर से सुगम सड़क बन जाये।
View this post on Instagram