जांजगीर जिला के गेमन पुल में आज सुबह एक महिला के बहने की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू शुरू किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस स्थानीय ग्रामीणों व नाविकों और गोताखोरों के संयुक्त प्रयास से महिला को सकुशल बाहर निकाला गया। पुलिस ने महिला की हालत को देखते हुए तत्काल बी.डी.एम. (BDM) अस्पताल चांपा भेजा गया| जहाँ उसका उपचार जारी है|
पामगढ़ के लीलागर नदी में 4 दिन बाद मिली बही महिला की लाश, पैर फिसलने से हुई थी घटना
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चांपा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गेमन पुल (हसदेव नदी) के बीच एक अज्ञात महिला बहकर फंसी हुई है। सूचना मिलते ही चांपा पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची और स्थिति को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों, नाविकों तथा गोताखोरों की मदद से तुरंत राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। कड़ी मशक्कत के बाद महिला को नदी के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
LIVE VIDEO : महानदी में बही महिला, शबरी सेतु के पास किया रेस्क्यू
महिला जीवित अवस्था में थी, परंतु उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए उसे तत्काल उपचार हेतु बी.डी.एम. अस्पताल चांपा में भर्ती कराया। डॉक्टरों की त्वरित देखरेख और इलाज से महिला की हालत में सुधार हुआ और वह बातचीत करने की स्थिति में आई।
पत्नी का शव ला रही एम्बुलेंस बही नाले में, मासूम पुत्र की दर्दनाक मौत, पिता लापता
पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम प्रेम कुमारी मसीह बताया। उसने जानकारी दी कि वह चांपा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर रहती है और मांग-खाकर अपना जीवन यापन करती है। सुबह वह शौच के लिए नदी की ओर गई थी, जहाँ अचानक पैर फिसलने और पानी के बहाव के कारण वह नदी में बह गई। वर्तमान में महिला का उपचार अस्पताल में जारी है और वह खतरे से बाहर है। चांपा पुलिस के इस रेस्क्यू अभियान में गोताखोर, ग्रामीण और नाविकों का भी योगदान रहा|