YouTube पर व्यू बढ़ाने के लिए 9 साल के बच्चे ने फूंक दिए 1 करोड़, डैडी अब सदमे में, पापा के क्रेडिट कार्ड से हुआ पेमेंट

YouTube पर व्यू बढ़ाने के लिए लोग क्या-क्या जतन नहीं करते. पहले अच्छा वीडियो बनाते हैं. फिर बढ़िया थंब और टाइटल देते हैं. ध्यान खींचने वाली फीचर इमेज लगाते हैं. वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हैं. व्हाट्सऐप के स्टेटस में लगाते हैं. दोस्त, यार, मित्र, सखा, बंधु से शेयर करते हैं.

 

ठीक बात लेकिन 9 साल के एक बच्चे ने इस सबसे अलग हटकर काम किया. उसने अपने यूट्यूब वीडियो के व्यू बढ़ाने के लिए पेड सर्विस का सहारा लिया. आपको लगेगा इसमें कौन सी बड़ी बात. कई लोग ऐसा करते हैं. बड़ी बात ये है कि इस बच्चे ने अपने पापा के क्रेडिट कार्ड से $118,000 बोले तो 1 करोड़ 13 लाख रुपये फूंक डाले. छोटे बच्चे को लगा कि जितना ज्यादा पैसा, उतने ज्यादा व्यू.

 

YouTube का नया धमाका! अब वीडियो को दे सकेंगे ‘Hype’ रिएक्शन

 

ज़्यादा पैसे, तो ज़्यादा व्यूज़

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक माइक नाम का ये बालक नौ साल का है वह ‘माइटी माइक प्लेज़’ नाम का एक YouTube चैनल चलाता है, जिस पर वह Minecraft और Roblox गेमप्ले के वीडियो डालता है. हर छोटे क्रिएटर की तरह, वह भी परेशान था कि कोई उसके वीडियो नहीं देख रहा था. परेशान बालक को उसके पापा डेव ने व्यू बढ़ाने की एक जुगत बताई.

See also  रूह कंपा देने वाली वारदात, पत्नी को घर के आंगन में जिंदा गाड़ा, तीन साल तक ट्रिप पर जाने का बोलता रहा झूठ, ऐसे खुला राज़

 

डेव ने उसे 20 डॉलर के YouTube ऐड कैंपेन के बारे में समझाया. ये भी बताया कि बजट कैसे तय करें, ऑडियंस मतलब दर्शक कैसे चुनें और कैंपेन कैसे शुरू करें. माइक ने व्यू बढ़ाने का तरीका तो समझ लिया मगर बजट वाली बात नहीं समझ पाया. अगले तीन हफ़्तों तक, वो खुद ही ऐड टूल्स का इस्तेमाल करके कैंपेन चलाता रहा. पैसे चुकाने के लिए डेव का कंपनी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया जो पहले से ही गूगल अकाउंट में लिंक था.

यूट्यूब कब देता है पैसे, कैसे होती है, कमाई?, हजार व्यूह में कितना मिलता है पैसा, जाने पूरी जानकारी

जब तक डेव एण्ड कंपनी को पता चलता तब तक बिल लगभग $118,000 का बना, जो करीब 1.13 करोड़ रुपये के बराबर है. डेव का कहना है कि उन्हें इस बारे में तब पता चला जब उन्हें उनके मैनेजर, कॉर्पोरेट स्टाफ़ और फ़ाइनेंस टीम के साथ एक कमरे में बुलाया गया. हालांकि डेव को अभी तक नहीं पता कि ये पैसा उनको चुकाना होगा. नौकरी रहेगी या नहीं, ये भी साफ नहीं.

See also  पति की मौत के बाद अस्थियों को फेंका कचरे में, पत्नी ने कहा रोज मारता-पीटता था, इसलिए लिया बदला

हां बालक माइक के लिए ये फायदे का सौदा रहा. माइक के कुछ वीडियो पर लगभग 2,00,000 व्यूज़ आए. YouTube यूज़र्स ने देखा कि उनके ऐड स्लॉट में Minecraft और Roblox के असामान्य रूप से लंबे क्लिप दिखाई दे रहे थे. आगे का माइक और उनके पापा डेव जाने मगर जो आपका भी कोई क्रेडिट कार्ड ऐसे अकाउंट से लिंक है जिसका इस्तेमाल बच्चे करते हैं तो पहली फुरसत में उसे ब्लॉक कीजिए.

 

 

Youtube channel fast Grow करने के 14 तरिके, फिर हर महीने आते रहेंगे पैसे