बिलासपुर में तेज रफ्तार माजदा ने सड़क किनारे खड़े तीन सगे भाइयों को रौंदा, 2 की दर्दनाक मौक, तीसरे की हालत गंभीर

बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र में तेज रफ्तार माजदा वाहन ने सड़क किनारे खड़े तीन सगे भाइयों को चपेट में ले लिया। हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है। तीनों भाई अपनी गर्भवती बेटी का हालचाल जानने गए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार माजदा ने उन्हें टक्कर मार दी और बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है।

 

जांजगीर में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार भाई-बहन को कार ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

 

जानकारी के मुताबिक, ग्राम भटगांव के रहने वाले बरातु दास मानिकपुरी अपने दो भाइयों प्रीतम दास और चंदू दास के साथ रिश्तेदार प्रदीप मानिकपुरी के घर गए थे। प्रदीप की बेटी गर्भवती है। तीनों उसका हालचाल जानने पहुंचे थे। मुलाकात के बाद तीनों भाई घर लौट रहे थे।

 

 

कोरबा : पत्नी से विवाद के बाद पति का खौफनाक कदम, खंभे पर चढ़कर 11 केवी तार को छूआ, मौके पर ही दर्दनाक मौत

 

See also  बड़ी कार्रवाई: 5 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द, निरीक्षण में मिली गंभीर खामियां

इस दौरान उन्होंने घर के सामने सड़क किनारे अपनी बाइक (सीजी 10 एक्स 7988) खड़ी की और आपस में बातचीत करने लगे। इसी दौरान सेवार की ओर से तेज रफ्तार में आ रही माजदा वाहन (सीजी 10 सी 1868) के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक माजदा वाहन के अगले पहिए में फंसकर कुछ दूर तक घिसटती चली गई। इसके बाद माजदा सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराकर रुक गई। तीनों भाई सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे।

 

CG : नशे में पत्नी पर कुल्हाड़ी लोहे के पाइप और फावड़े से कई घातक वार, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, 3 बच्चों ने भागकर बचाई अपनी जान

 

इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार माजदा वहां पहुंची। उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को बिल्हा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद बरातु दास और प्रीतम दास को मृत घोषित कर दिया। दोनों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। वहीं, तीसरे भाई चंदू दास के कंधे और चेहरे पर गहरे जख्म हैं। उनका अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के बेटे रूपेन्द्र दास ने बिल्हा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने माजदा वाहन जब्त कर लिया है। फरार चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

See also  बाबा गुरु घासीदास जयंती की पूर्व संध्या पर बिलासपुर के महंत बाड़ा पहुंचे : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

 

जांजगीर में दर्दनाक सड़क हादसा, पति-पत्नी की मौके पर ही मौत, बेटी गंभीर, बेकाबू बाइक सड़क किनारे लगे रेलिंग से टकराई