CG : नशे में पत्नी पर कुल्हाड़ी लोहे के पाइप और फावड़े से कई घातक वार, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, 3 बच्चों ने भागकर बचाई अपनी जान

 नशे में पत्नी पर कुल्हाड़ी लोहे के पाइप और फावड़े से कई घातक वार : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नशे में पत्नी पर कुल्हाड़ी, लोहे के पाइप और फावड़े से कई घातक वारकर बेरहमी से हत्या कर दी। तीन  बच्चों ने घर से भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।  पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के सतपता (सतकरा) गांव का है।

 नशे में पत्नी पर कुल्हाड़ी लोहे के पाइप और फावड़े से कई घातक वार : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार देवांगन ने बताया कि पति आए दिन अपनी पुश्तैनी जमीन बेचता रहता था. इस बात से पत्नी दुखी रहा करती थी. कई बार वो पति को जमीन बेचने से मना भी करती थी और रोकती भी थी. लेकिन पति उसकी बातों को नहीं सुनता था. वारदात वाले दिन भी जमीन बेचने पर पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ा कि आोरपी पति ने घर में रखा फावड़ा उठाकर पत्नी पर जानलेवा वार कर दिया. वार इतना घातक था कि पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई.

See also  शक्ति फूटबाल टीम ने दिखाई अपनी ताकत, पामगढ़ को दी 5-0 से शिकस्त

 

इसे भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के शिक्षित युवक युवतियों हर महीने, 2500 रुपये की आर्थिक सहायता, जाने किसे भरे आवेदन

 

नशे में पत्नी पर कुल्हाड़ी लोहे के पाइप और फावड़े से कई घातक वार, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

हत्या की इस वारदात से सपकरा गांव में मातम का माहौल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मृतक महिला का नाम रामबाई था जिसका अक्सर पति भुवनेश्वर से झगड़ा होता रहता था. गांव वालों के मुताबिक आरोपी पति अक्सर पत्नी को बिना जानकारी दिए पूर्वजों की जमीन औने पौने दाम में बेच दिया करता था. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए फावड़े को जब्त कर लिया है.

 

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2Gखबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए